Paramedical Exam Bihar : बिहार विधानसभा में उठा ANM, GNM परीक्षा का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दिया बड़ा अपडेट CRIME NEWS: सिवान में बेखौफ अपराधियों का तांडव, देर रात पत्रकार को मारी गोली, हालत गंभीर, पटना रेफर, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल Bihar Dental Counci : बिहार डेंटल काउंसलिंग में पूर्णकालिक बहाली पर मंत्री का बड़ा एलान, जल्द ही मिलने वाली है यह सुविधा Bihar Vidhan Sabha : विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर आज सदन में हंगामे के आसार; 2026-27 अनुपूरक बजट होगा पेश Bihar Assembly news : लालू -राबड़ी और तेजस्वी को लेकर बोले JDU विधायक - जंगल के जानवर को शहर में लाने पर नहीं लगता मन ... Bihar train cancelled : बिहार ट्रेन अपडेट: वंदे भारत-सप्तक्रांति का रूट बदला, जानें रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट TRE-4 BPSC Teacher Vacancy: 11-12वीं में इन विषयों में होगी सबसे ज्यादा भर्ती, देखें किस सब्जेक्ट में कितनी सीटें; प्राइमरी से लेकर हाई स्कूल तक की पूरी लिस्ट Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश
22-Oct-2022 02:42 PM
PATNA: एनडीए की सरकार में चयनीत हो चुके कर्मचारियों को नियुक्त पत्र बांटकर अपनी पीठ थपथपा रहे नीतीश और तेजस्वी यादव पर बीजेपी ने बड़ा हमला बोला है। बीजेपी ने कहा है कि एनडीए की सरकार में जिस रोजगार का सृजन किया गया था उसी के तहत आज महागठबंधन की सरकार नियुक्ति पत्र बांटकर नौकरी देने का दावा कर रही है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि बिहार की सरकार चोर दरवाजे से नियुक्त पत्र बांट रही है, अगर हिम्मत है तो नीतीश कुमार विधानसभा को भंग करें और जनादेश प्राप्त करने के बाद रोजगार का सृजन करके दिखाए।
विजय कुमार सिन्हा ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में जन एनडीए की सरकार थी तब बीजेपी ने सरकार में रहते हुए रोजगार का सृजन किया था। भारत सरकार के सहयोग से कौशल विकास योजना के तहत बिहार के हर जिले में रोजगार के अवसर प्रदान किया। बिहार में एनडीए की सरकार में रोजगार का जो सृजन हुआ है उसी के तहत आज सरकार नियुक्त पत्र बांट रही है और अपनी पीठ थपथपा रही है। महागठबंधन की सरकार को आए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, ऐसे में सरकार रोजगार सृजन का दावा कर रही है। नीतीश कुमार की सरकार बिहार को भ्रमित करने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि सच्चाई है कि सरकार बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध के जरिए लोगों का रोजगार छीनने का काम कर रही है। सरकार अगर अपराध और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा दे तो जितने लोग आज रोजगार कर अपनी रोजी रोटी चला रहे हैं उनका भला हो जाएगा। लगातार बढ़ रहे अपराध के कारण बिहार के व्यवसायी दहशत में हैं। वहीं तेजस्वी यादव के यह कहने पर कि छठ पूजा के बाद अपने सभी वादों को पूरा करेंगे, इसपर विजय सिन्हा ने कहा कि पांच साल पहले भी जब तेजस्वी यादव को मौका मिला था, तो क्या कर लिए थे। आरजेडी 20 साल तक बिहार की सत्ता पर काबिज रही लेकिन जो किया उसे हर कोई जान रहा है।
विजय सिन्हा ने कहा कि बीजेपी जब-जब जेडीयू के साथ सरकार में रही तब-तब बिहार में विकास की गति बढ़ी और रोजगार के अवसर पैदा हुए। बिहार में चरम पर पहुंचे भ्रष्टाचार और अपराध पर तेजस्वी यादव कभी क्यों नहीं बोलते हैं। नीतीश कुमार दावा करते हैं कि न किसी को बचाते हैं और ना ही फंसाते हैं, तो डीजीपी को कैसे बचा क्लीन चिट दे दी। पूरे बिहार की जनता देख रही है सरकार के करनी और कथनी में कोई एकरूपता नहीं है। नीतीश कुमार के कारण बिहार के लोग शर्मसार हो रहे हैं क्योंकि उन्होंने जनादेश का अपनान किया है। अगर हिम्मत है तो नीतीश कुमार विधानसभा को भंग कर जनादेश के लिए जनता के बीच जाकर दिखाएं।
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव जिस चोर दरवाजे की दुहाई देते थे आज उसी दरवाजे से बिहार के डिप्टी सीएम बनकर बैठे हुए हैं। एनडीए ने बिहार में रोजगार सृजन करने का काम किया और तेजस्वी यादव चोर दरवाजे से नियुक्ति पत्र बांटने का काम कर रहे हैं। हिम्मत है तो पहले जनता का जनादेश हासिल करें और तब रोजगार का सृजन करके दिखा दें और जनता को बेवकूफ बनाना बंद करें।