दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
11-Jul-2020 06:18 PM
PATNA : आगामी विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड को सबसे ज्यादा भरोसा युवाओं पर है. नीतीश कुमार भले ही बिहार में पिछले डेढ़ दशक से शासन कर रहे हो लेकिन उनकी नजर उस पीढ़ी पर है, जो अब नए वोटर के तौर पर बिहार में एक्टिव है पार्टी के प्रधान महासचिव और राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह ने युवाओं से अपील की है कि वह नीतीश कुमार की पहचान को आत्मसात करें. वर्चुअल मीटिंग के जरिए जेडीयू युवा इकाई की बैठक को आरसीपी सिंह ने आज संबोधित किया.
आरसीपी सिंह ने युवा विचार विकसित बिहार कार्यक्रम की शुरुआत की है. इस मौके पर आरसीपी सिंह ने कहा कि जेडीयू एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने समाजवादी सोच को बचा कर रखा हुआ है अगर युवाओं में क्षमता है और वह उसके मुताबिक के परिश्रम कर सकते हैं तो जनता दल यूनाइटेड के अंदर उन्हें महत्वपूर्ण से महत्वपूर्ण पद मिल सकता है. आरसीपी सिंह ने कहा है कि पार्टी के पास स्किल्ड युवाओं की बड़ी टोली है और हम विधानसभा चुनाव में उसके जरिए ही जनता तक पहुंचेंगे.
गूगल मीट और फेसबुक लाइव के जरिए वर्चुअल मीटिंग के दौरान राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार में युवा वोटरों की तादाद सबसे ज्यादा है. पिछले डेढ़ दशक में नीतीश कुमार ने बिहार के लिए जो कुछ किया है वह पिछली सरकारों ने नहीं किया. आज का युवा नीतीश कुमार की तरफ से किए गए विकास कार्यों को पड़ सकता है और संगठन से जुड़े युवाओं को जन-जन तक बात पहुंचा नहीं होगी.
आज के युवाओं के जोश और ऊर्जा के बिना किसी भी लक्ष्य को हासिल नहीं किया जा सकता वर्चुअल मीटिंग में आरसीपी सिंह के साथ पार्टी के विधायक और युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा भी मौजूद थे. इसके अलावे जेडीयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप, युवा के प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह सेतु, उपाध्यक्ष अप्सरा मिश्रा, प्रियरंजन पटेल पदाधिकारी भी वर्चुअल मीटिंग में शामिल हुए.