ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा Bihar Crime News: घर के बाहर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध के चक्कर में चली गई जान शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान

Home / news / विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी ने गाड़ दिया खूंटा, बोले...परंपरागत चुनाव से कम...

विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी ने गाड़ दिया खूंटा, बोले...परंपरागत चुनाव से कम कबूल नहीं

15-Jul-2020 04:34 PM

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने खूंटा गाड़ दिया है. विधानसभा चुनाव परंपरागत तरीके से कराए जाने की बात तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से कही है.  तेजस्वी ने कहा है कि बिहार में कोरोना के कारण लोग परेशान हैं. बड़े से बड़े अधिकारियों की मौत अस्पताल के चौखट पर हो रही है लेकिन बावजूद इसके सरकार चुनाव पर टकटकी गड़ाए बैठी है कि चाहे जो भी हो चुनावों के तो परंपरागत तरीके से ही होंगे.


तेजस्वी यादव ने कहा है कि जब कोरोना काल से कोई खतरा नहीं है, तो परंपरागत चुनाव कराने में क्या हर्ज है. अगर वाकई कोरोना काल से लोगों को डर है तो फिर चुनाव का सवाल ही पैदा नहीं होता है. तेजस्वी यादव ने कहा कि आज बिहार में एक बार फिर से लॉक डाउन की घोषणा की गई है. हालात बताते हैं कि कोरोना संक्रमण में बिहार की जनता को कितना सुरक्षित कर दिया है लेकिन इसके बावजूद सरकार सबकुछ सामान्य दिखाने की कोशिश कर रही है कि सरकार चाहे जितने भी कोशिश कर ले लेकिन चुनाव को लेकर स्टैंड तहे दिल से एक ही है.



नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि अगर सरकार को यह लगता है कि कोरोना संक्रमण है तो उसे परंपरागत तरीके से चुनाव करना चाहिए. राजनीतिक पार्टियां जब तक जनता के बीच नहीं जाएँगी. तब तक संवाद नहीं होगा और फिर इसके बिना  चुनाव बेमानी है.