पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
28-Jul-2021 12:17 PM
PATNA : बिहार विधान परिषद में आज विपक्ष एक तरफ से लाया गया. कार्य स्थगन प्रस्ताव नामंजूर कर दिया गया है. कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने विधानसभा में विधायकों की पिटाई के मसले पर परिषद में कार्य स्थगन का प्रस्ताव दिया था. दोपहर 12 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो कांग्रेस एमएलसी ने इसकी सूचना कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह को दी. लेकिन मामला विधानसभा का होने के कारण कार्यकारी सभापति ने इसे अस्वीकृत कर दिया.
कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि यह मामला विधान सभा के अध्यक्ष के अधिकार क्षेत्र में आता है. लिहाजा इस पर परिषद में चर्चा नहीं हो सकती कार्यकारी सभापति ने जब कार्य स्थगन अस्वीकृत कर दिया. तो प्रेमचंद मिश्रा अपनी बात रख रहे थे. लेकिन इस बीच से सत्ता पक्ष के सदस्य सदन में खड़े हो गए. जेडीयू एमएलसी संजय सिंह और गुलाम रसूल बलियावी ने इस पर आपत्ति जताई. संजय सिंह ने कहा कि विधानसभा के मसले को विधान परिषद में नहीं उठाया जा सकता.

इस दौरान आरजेडी के रामचंद्रपुर विधि विधान परिषद में उठ खड़े हुए और उन्होंने आसन से इस पर विचार करने का आग्रह किया. इसके बाद सत्ता पक्ष के विधायक आपत्ति जताने लगे सत्तापक्ष के विधायकों का कहना था कि जब आसन ने एक बार नियमन दे दिया. तो इस पर चर्चा नहीं की जा सकती. थोड़ी देर तक सदन में इस पर बहस होती रही. लेकिन उसके बाद प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही शुरू हो गई.
