ब्रेकिंग न्यूज़

सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा

Home / news / विधान परिषद उपचुनाव : आज नामांकन करेंगे शाहनवाज और सहनी

विधान परिषद उपचुनाव : आज नामांकन करेंगे शाहनवाज और सहनी

18-Jan-2021 07:28 AM

PATNA : बिहार विधान परिषद की 2 सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में आज एनडीए की तरफ से दो उम्मीदवार नामांकन करेंगे। यह दोनों सीटें बीजेपी कोटे की हैं लेकिन एक सीट पर बीजेपी अपनी सहयोगी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी को विधान परिषद भेज रही है। बीजेपी उम्मीदवार सैयद शाहनवाज हुसैन के साथ-साथ मुकेश सहनी आज उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। 


इन दोनों उम्मीदवारों के नामांकन के वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद और रेणु देवी के अलावा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल भी मौजूद रहेंगे। पार्टी के अन्य प्रमुख नेता भी नामांकन के वक्त उपस्थित रहेंगे। विधान परिषद की 2 सीटें पिछले दिनों खाली हुई थीं। एक सीट पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के राज्यसभा चले जाने के कारण और दूसरी सीट पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा के विधायक बनने के कारण खाली हुई थी। सुशील मोदी की सीट का कार्यकाल अभी 4 साल और बचा हुआ है जबकि विनोद नारायण झा वाली सीट का कार्यकाल करीबन डेढ़ साल तक बाकी है। 


दोनों उम्मीदवार सुबह 11 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इससे पहले मुकेश सहनी ने उपचुनाव में उम्मीदवार बनने से इनकार कर दिया था। लेकिन बाद में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर हुई बातचीत के बाद सहनी उम्मीदवारी के लिए तैयार हो गए थे। अमित शाह से बातचीत के बाद मुकेश सहनी ने कहा था कि एनडीए में सभी लोग एकजुट हैं और बीजेपी उन्हें जिस सीट पर विधान परिषद भेजेगी वह उसके लिए तैयार हैं।