महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
28-Sep-2020 08:06 AM
PATNA : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में आज से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए उम्मीदवार आज से अपना नामांकन दाखिल कर पाएंगे। आयोग ने 22 अक्टूबर को परिषद चुनाव के लिए मतदान की तारीख तय की है और नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए उम्मीदवार अपना नामांकन आयुक्त कार्यालय में आज से लेकर 5 अक्टूबर तक दाखिल कर पाएंगे। सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करने की अवधि रखी गई है इस दौरान आयुक्त कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रहेगी। धारा 144 का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।
बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए 22 अक्टूबर को वोटिंग होने के बाद 12 नवंबर को मतगणना होगी। आपको बता दें कि विधानसभा के लिए होने वाली वोटिंग के बाद 10 नवंबर को जनादेश सामने आएगा लेकिन विधान परिषद के लिए काउंटिंग उसके 2 दिन बाद होगी। पटना जिले में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 113 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 46 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। विधान परिषद चुनाव के लिए प्रशिक्षण का काम 12 और 18 अक्टूबर को पूरा किया जाएगा।