ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क

Home / news / जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान ने दखलंदाजी की तो देंगे...

जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान ने दखलंदाजी की तो देंगे मुंहतोड़ जवाब- उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू

28-Aug-2019 06:52 PM

By 9

DESK: उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने बिना नाम लिए पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है. विशाखापत्तनम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उप राष्ट्रपति ने कहा कि भारत ने कभी भी किसी देश पर आक्रमण नहीं किया लेकिन अगर भारत पर किसी ने हमला करने की कोशिश की तो भारत उसे ऐसा जवाब देगा जिसे वो पूरी जिंदगी भर याद रखेगा. उप राष्ट्रपति ने कहा हमारा पड़ोसी देश आतंकियों को आर्थिक, और उसे ट्रेनिंग देकर उसकी मदद कर रहा है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को यह समझना चाहिए कि ऐसा कर वो मानवता को भी भारी नुकसान पहुंचा रहा है साथ ही आम लोगों को भी नुकसान पहुंचा रहा है. बता दें कि जम्मू और कश्मीर से धारा 370 को हटाए जाने के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और उसने भारत से सभी रिश्ते तोड़ लिए हैं.