Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
24-Dec-2023 03:03 PM
By First Bihar
ARRAH: 23 दिसंबर को उदवंतनगर थाना क्षेत्र स्थित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित सीनेट की बैठक के दौरान छात्र संगठनों के द्वारा प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान जब छात्र गेट तोड़कर घुसने लगे तब पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान महिला सिपाही की रहते थानेदार ने छात्रा को डंडे से पीट दिया। छात्रा पर डंडा चलाते उदवंतनगर थानाध्यक्ष का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल पर बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
कॉलेज की छात्रा पर डंडा चलाये जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए भोजपुर एसपी ने थानाध्यक्ष उदवंतनगर को थाना अध्यक्ष पद से हटा दिया है। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई किया जाएगा। पुलिस उप महानिरीक्षक शाहाबाद रेंज को प्रतिवेदन भेजा गया है। इस मामले की जांच वरिष्ठ पदाधिकारी के द्वारा कराई जा रही है। फिलहाल उदवंतनगर थानाध्यक्ष की असंवेदनशीलता को लेकर उन पर कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।
बता दें कि 23 दिसंबर को आरा के बाबू वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित सीनेट की बैठक में जमकर हंगामा हुआ था। जीरो माइल स्थित नूतन कैंपस में बिहार के राज्यपाल सीनेट की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। भारी शोर शराबे के बीच सीनेट की बैठक संपन्न हुआ। इस दौरान सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। छात्रों पर लाठीचार्ज भी किया गया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी के रहते उदवंत नगर थाना के थानेदार अवधेश कुमार के द्वारा छात्रा की पिटाई की गयी।
थानेदार द्वारा छात्रा की पिटाई किये जाने का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब पुलिस पर लोग सवाल उठाने लगे। लोगों का कहना था कि किस परिस्थिति में थानेदार ने छात्रा को डंडे से पीटा। जबकि वहां महिला सिपाही मौजूद थी। उन्हें यह अधिकार किसने दे दिया कि पुरुष होकर वो एक महिला की पिटाई करेंगे।
इसे लेकर अब भोजपुर पुलिस की आलोचना हो रही है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने आरोपी थानेदार से स्पष्टीकरण मांगा था और मामले की जांच की बात कही थी। एसपी ने कहा था कि यदि मामला सही पाया गया तो संबंधित थानेदार पर कार्रवाई की जाएगी। अब उदवंतनगर थानाध्यक्ष की असंवेदनशीलता को लेकर उन पर कार्रवाई करते हुए थानेदार के पद से हटा दिया गया है।