बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त Bihar News: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा...नेताओं में मायूसी, JDU महासचिव बोले- यह निर्णय भीतर तक झकझोर देने वाला है PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी
06-Sep-2020 07:23 AM
PATNA : विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में भले ही अभी सीट बंटवारे का फैसला नहीं हो पाया हो लेकिन अलग-अलग विधानसभा सीटों पर दावेदारी का दौर जारी है। भोजपुर जिले की आरा विधानसभा सीट बीजेपी की परंपरागत सीट रही है। पिछले चुनाव में भले इस सीट पर बीजेपी हार गई हो लेकिन इस सीट से बीजेपी के उम्मीदवार चुनाव जीतते रहे हैं। लेकिन अब जेडीयू की तरफ से इस सीट पर दावेदारी शुरू हो गई है।
दरअसल आरा विधानसभा सीट पर दावेदारी वाला एक नया पोस्टर सुर्खियों में छाया हुआ है। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह के बेटे प्रशांत कुमार उर्फ सोनू सिंह की राजनीतिक एंट्री वाला पोस्टर पहली बार सामने आया है। सोनू सिंह को आरा विधानसभा सीट से दावेदार बताया जा रहा है। आरा में दर्जनों जगह पर सोनू सिंह की तस्वीर वाला पोस्टर लगाया गया है। 7 सितंबर को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वर्चुअल रैली में शामिल होने के लिए सोनू सिंह लोगों से अपील करते नजर आ रहे हैं। अब ऐसे में यह चर्चा जोरों पर है कि क्या वशिष्ठ नारायण सिंह के इकलौते बेटे सोनू सिंह की राजनीतिक एंट्री होने वाली है।
आपको बता दें कि अब तक वशिष्ठ नारायण सिंह के बेटे सोनू सिंह राजनीति में सक्रिय नहीं रहे हैं। जेडीयू के युवा नेताओं के साथ उनके अच्छे संबंध रहे हैं और सोशल मीडिया पर कई नेता लगातार सोनू सिंह के साथ वाली तस्वीरों को शेयर करते रहे हैं लेकिन राजनीतिक के तौर पर सोनू सिंह की सक्रियता नहीं रही है। इस बात की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है कि सोनू सिंह के बहाने जेडीयू के अन्य युवा नेता चुनावी माहौल बनाना चाहते हों। आरा में जो पोस्टर लगाए गए हैं उसमें सोनू सिंह के साथ युवा जेडीयू के राष्ट्रीय सचिव प्रिंस बजरंगी की भी तस्वीर मौजूद है। हालांकि इस मामले पर अब तक फर्स्ट बिहार की बातचीत वशिष्ठ नारायण सिंह से नहीं हो पाई है। बावजूद इसके अगर सोनू सिंह की तस्वीर का इस्तेमाल पोस्टर बैनर में किया गया है तो जाहिर है उनकी सहमति ली गई होगी। अब देखना होगा कि वशिष्ठ बाबू के बेटे की राजनीतिक इंट्री का कयास सच साबित होता है या फिर गलत।