ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : बिहार में नहीं थम रहा हर्ष फायरिंग ! शादी समारोह में फायरिंग, गोली लगने से युवक की हत्या; मातम में बदला ख़ुशी का माहौल Bihar Assembly : विधानसभा पास लगी इनोवा से 3280 बोतल नशीली कफ सिरप बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार Pappu Yadav arrest : IGIMS से PMCH शिफ्ट हुए गिरफ्तार पप्पू यादव, जानिए अब क्या होगी पुलिस कार्रवाई और सांसद के पास क्या हैं कानूनी विकल्प? ITBP jawan assault case : वर्दी की आड़ में दबंगई! ITBP जवान पर युवक से जानलेवा मारपीट का आरोप, थाने के रवैये पर भी उठे सवाल TRE 4 Vacancy : TRE -4 में सिर्फ इस सब्जेक्ट के स्टूडेंट ही भर सकेंगे फॉर्म; इन लोगों को लग सकता है बड़ा झटका; पढ़िए शिक्षा विभाग का नया अपडेट Bihar Dairy Industry : बिहार के हर पंचायत में खुलेगा सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र, CM नीतीश कुमार आदेश; यह सुविधा भी होगी शुरू DCLR office bribe demand : DCLR ऑफिस में ‘केस नंबर’ के नाम पर रिश्वत की डिमांड, VIDEO वायरल होते ही DM का बड़ा एक्शन Vigilance Bureau Raid : असिस्टेंट डायरेक्टर परमजय सिंह के घर से 15 लाख कैश बरामद, जांच में खुल सकते हैं बड़े राज; नियोजन भवन की पार्किंग में रिश्वत लेते हुए हैं अरेस्ट Bihar corruption : बिहार में खुलेंगे 3 नए निगरानी थाने, भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा; जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार सख्त Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को किया अरेस्ट

वाराणसी-देवघर 16 से तो गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का 18 सितंबर से होगा नियमित परिचालन, जानिए क्या होगा किराया

वाराणसी-देवघर 16 से तो गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का 18 सितंबर से होगा नियमित परिचालन, जानिए क्या होगा किराया

14-Sep-2024 07:47 AM

By First Bihar

GAYA : गया से हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की बुकिंग शुरू हो गई है। 18 सितंबर से इसका नियमित परिचालन शुरू होगा। वहीं, गया-नवादा-किऊल होकर चलाई जाने वाली वाराणसी से देवघर वंदे भारत ट्रेन का नियमित परिचालन उद्घाटन के अगले दिन 16 सितंबर को ही शुरू होने वाला है। गया से हावड़ा और वाराणसी से देवघर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ 15 सितंबर को हो जाएगा। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को इन ट्रेनों को वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। हालांकि, गया हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का नियमित परिचालन 18 सितंबर से और वाराणसी-देवघर का 16 सितंबर से शुरू होगा। वाराणसी और देवघर के बीच चलने वाली ट्रेन गया होकर गुजरेगी, जिससे बिहार के रेलयात्रियों को भी वाराणसी और देवघर आने-जाने की सुविधा मिलेगी।


पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गया और हावड़ा के बीच आधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त सेमी हाईस्पीड वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू होने वाला है। गाडी सं. 22303 एवं 22304 हावड़ा-गया-हावड़ा वंदे भारत गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलाई जाएगी। वहीं, गया-नवादा-किऊल के रास्ते वाराणसी और देवघर के बीच वंदे भारत ट्रेन का परिचालन होगा। 16 सितंबर से गाड़ी सं. 22500 एवं 22499 वाराणसी-देवघर-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का नियमित परिचालन होना है। यह ट्रेन वाराणसी और देवघर से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी।


गया से हावड़ा के बीच चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू हो गई है। गया से हावड़ा तक एसी चेयर कार में एक सीट का किराया 1300 रुपये है, जबकि एग्जीक्युटिव क्लास में यात्रा करने के लिए 2365 रुपये चुकाने होंगे। यह ट्रेन गुरुवार को छोड़कर सप्ताह के अन्य 6 दिन गया जंक्शन से दोपहर में 3.15 बजे खुलेगी और रात को 9.05 बजे हावड़ा पहुंचेगी। दोनों शहरों के बीच की दूरी यह अधिकतम 6 घंटे में कवर करेगी। वंदे भारत ट्रेन का स्टोपेज कोडरमा, पारसनाथ, धनबाद, आसानसोल और दुर्गापुर में भी होगा।