ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप

Home / news / वंदे भारत एक्सप्रेस समेत 24 का रूट बदला : देखें पूरी लिस्ट

वंदे भारत एक्सप्रेस समेत 24 का रूट बदला : देखें पूरी लिस्ट

18-Jun-2024 08:56 AM

By First Bihar

DESK : कटिहार रेल मंडल के रंगिया और निजबाड़ी रेलवे स्टेशन के बीच कंचनजंघा और मालगाड़ी के बीच हुई भीषण टक्कर के बाद राजधानी और वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनो सहित दो दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है।



दरअसल, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के सीपीआरओ सव्यसाची डे ने बताया कि उक्त घटनास्थल पर बचाव और राहत का काम चलने तक एनजेपी, मालदा और कटिहार के बीच चलने वाली ट्रेनों का परिचालन बदले हुए रूट से कराया जायेगा।


सीपीआरओ ने बताया कि ट्रेनों को न्यू जलपाईगुड़ी-सिलीगुड़ी जंक्शन, बागडोगरा और अलुआबारी रोड मार्ग से डायवर्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, अगरतला-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन, सियालदह-न्यू अलीपुरद्वार पदातिक एक्सप्रेस, नागरकोइल जंक्शन- डिब्रूगढ़ स्पेशल, नई दिल्ली- डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली- डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, हावड़ा- न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस, गुवाहाटी, हावड़ा सरायघाट एक्सप्रेस, कामाख्या-आनंद विहार नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस, गुवाहाटी- बेंगलुरु एक्सप्रेस, न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल है।


आपको बता दें कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे में 9 लोगों की मौत हो चुकी है। और 46 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं रेलवे ने इस ट्रेन हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही महत्वपूर्ण रूट पर रेल परिचालन को बहाल करना पहली प्राथमिकता है।