ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / वज्रपात से 3 लोगों की मौत, एक व्यक्ति की हालत गंभीर

वज्रपात से 3 लोगों की मौत, एक व्यक्ति की हालत गंभीर

07-Jul-2020 01:38 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI :  बिहार में मानसून काफी सक्रीय है. बारिश के साथ वज्रपात का कहर इस बार बिहार पर ज्यादा बरप रहा है. इस वक्त एक ताजा खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है. जहां वज्रपात की चपेट में आने से 4 लोग झुलस गए. जिसके कारण 3 लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया.


पहली घटना बेगूसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र की है. जहां खांजहांपुर पंचायत के भीतीहाराही गांव में ठनका गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वज्रपात की चपेट में आने से एक और व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया है. जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है.


दूसरी घटना बेगूसराय के नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा गांव की है. जहां ठनका गिरने से एक 8 वर्षीय छात्र की मौत हो गई. मृतक छात्र की पहचान पांडव कुमार के रूप में कई गई है. बताया जा रहा है कि छात्र वर्षा के पानी का स्नान कर रहा था. इसी दौरान अचानक ठनका गिरने से उसकी मौत हो गई.


बता दें कि इस मौसम में अब तक 300 से अधिक लोगों ने ठनका के कारण अपनी जान गवां दी है. बीते 26 जून को ठनका से सबसे अधिक लगभग 100 लोगों की मौत हुई थी. 30 जून को 11 तो 2 जुलाई को 26 लोगों की मौत हो गई. आपदा प्रबंधन के अनुसार 3 जुलाई को 8 और 4 जुलाई को 28 लोगों की मौत हुई है.


मौत के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए आपदा प्रबंधन में लोगो से बारिश होने के समय घरों में या सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है. साथ ही जिन इलाकों में ठनका गिरने का अलर्ट आ रहा है, वहां के 250 लोगों को एसएमएस भेजना शुरू किया है, जिसमे अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं.