Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए घमासान: JDU ने अपने तीन महासचिवों को दफ्तर में घुसने पर लगाई पाबंदी..चैंबर को किया लॉक ! वजह क्या है जानें.... ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार
15-Sep-2020 03:20 PM
By Meraj Ahmad
GOPALGANJ : बिहार के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है. राजधानी पटना से लेकर गोपालगंज तक कई जिलों में मौसम ख़राब है. बारिश के साथ-साथ मेघ गर्जन और वज्रपात भी हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां वज्रपात की चपेट में आने से 2 बच्चों की मौत हो गई है. बच्चों की उनके घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
घटना गोपालगंज जिले के भोरे थाना इलाके की है. जहां धरहरा नोनिया टोली गांव में वज्रपात से झुलकसर दो बच्चों की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान रामप्रीत चौहान के बेटे नीरज चौहान (10) और सुरेश चौहान के बेटे राकेश चौहान (10) के रूप में की गई है.
पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक धरहरा गांव स्थित बागीचे में कुछ बच्चे खेल रहे थे तभी तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ. इस दौरान बगीचे में नहा रहे 4 बच्चेबुरी तरह झुलस गए. जिसमें से दो बच्चों की मौत हो गई.
घायल बच्चों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर उनकी इलाज में जुटे हुए हैं. उधर मौत की खबर मिलते ही मृतक बच्चों के घर में चीख चीत्कार मची हुई है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.