दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
26-Jun-2020 03:37 PM
PATNA : बिहार में गुरुवार को कुदरत का कहर लोगों पर आफत बनकर टूटा. वज्रपात की चपेट में आने से लगभग 100 लोगों की जान चली गई. एक दिन में सामने आया ये आंकड़ा बेहत डराने वाला है. लेकिन क्या आपको पता है कि एक एप आपको वज्रपात की चपेट में आने से बचा सकता है.
बता दें कि लोगों को ठनका से बचाने के लिए सरकार ने पिछले साल अगस्त में अर्थ नेटवर्क कंपनी से 4 साल का करार किया था. इस कंपनी ने indravajra एप बनाया है. जिसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. ऐप को डाउनलोड करने के बाद फोन नंबर रजिस्टर करना पड़ेगा औऱ फिर लोकेशन सेट करने के लिए जीपीएस ऑन करना पड़ेगा.इसके बाद सारी जानकारी आपको फोन पर ही मिल जाएगी.
यह एप लोगों को बिजली गिरने से 30 से 45 मिनट पहले अलार्म टोन से अलर्ट देता है. यह अलर्ट सिर्फ उन्हीं को मिलेगा जो ठनका गिरने वाले इलाके में मौजूद हैं और उनका मोबाइल में इंटरनेट नेटवर्क सही तरिके से काम कर रहा है. इसके लिए जीपीएस ऑन करना जरुरी है. जीपीएस के हिसाब से 20 किलोमीटर परिधि में ठनका की पूर्व सूचना की व्यव्स्था है. इसके साथ ही यह आपको ये भी बताएगा कि ठनका से बचने के लिए क्या करना चाहिए.