ब्रेकिंग न्यूज़

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Home / news / वैशाली में व्यवसायी से 10 लाख रंगदारी मांगने मांगने वाला गिरफ्तार, दो अपराधियों...

वैशाली में व्यवसायी से 10 लाख रंगदारी मांगने मांगने वाला गिरफ्तार, दो अपराधियों को पुलिस ने दबोचा

29-May-2024 10:09 PM

By Vikramjeet

VAISHALI: वैशाली जिले की औद्योगिक थाने की पुलिस ने व्यवसायी से रंगदारी मांगने वाले दो अपराधियों को दबोचा। दोनों के पास से मोबाइल एवं अन्य सामान बरामद किया गया है। वैशाली एसपी हर किशोर राय ने मीडिया को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि औद्योगिक थाना क्षेत्र अन्तर्गत के एक व्यवसायी करण कुमार पिता सुबोध सिंह को फोन कॉल के माध्यम से 10 लाख रूपये रंगदारी की मांग की गई थी। 


रंगदारी नहीं देने पर हत्या करने की धमकी दी गई थी। जब यह सूचना पुलिस को मिली तब औद्योगिक थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले कि गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वैशाली ने एक विशेष जांच टीम का गठन किया। जिसमें औद्योगिक क्षेत्र थानाध्यक्ष एवं जिला आसूचना इकाई टीम को शामिल किया गया था। उक्त गठित टीम के द्वारा मानवीय आसूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर रंगदारी मांगने वाले दो अपराधकर्मी आदित्य कुमार एवं संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया। 


गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ के दौरान यह बताया कि एक ट्रक ड्राइवर से मोबाईल चोरी कर उसके सिम कार्ड को अपने फोन में लगा कर धमकीभरा कॉल व्यवसायी को किया था और 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई थी। रंगदारी मांगने में प्रयुक्त दोनों मोबाईल को पुलिस ने बरामद कर लिया गया है। इसमें शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहिमापुर निवासी स्वर्गीय संजय सिंह के पुत्र आदित्य कुमार एवं भगवान लाल सिंह के पुत्र संजय सिंह के रूप में हुई है। घटना में प्रयुक्त एक मोबाईल और ट्रक ड्राइवर का चुराया मोबाईल बरामद किया गया है।