ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

वैशाली में भीषण डकैती, घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे डकैत, बमबाजी और कई राउंड की फायरिंग

14-Aug-2020 11:59 AM

VAISHALI :  बड़ी खबर वैशाली से है, जहां डकैतों ने जमकर तांडव मचाते हुए भीषण डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया है. मामला वैशाली थाना के  कमतौलिया गांव की है, जहां भारी मात्रा में हथियार से लैस दो दर्जन डकैतों ने शिक्षक के घर पर धावा बोल दिया. 

इस दौरान डकैतों ने ना सिर्फ लूटपाट की बल्कि बमबाजी और कई राउंड फायरिंग की. जिससे इलाके में दहशत फैल गई. लेकिन  ग्रामीणों ने दिलेरी दिखाते हुए फायरिंग करते भाग रहे एक डकैत को खदेड़ कर पकड़ लिया औऱ  उसकी जमकर धुनाई कर दी. ग्रामीणों की पिटाई से घायल डकैत को फिलहाल पीएमसीएच भेजा गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

बताया जा रहा है कि मतौलिया गांव में गुरुवार की रात 12 बजेे हथियार से लैस होकर आए डकैतों ने शिक्षक के घर का दरवाजा तोड़ दिया और घर में दाखिल होगए. डकैतों ने  घर में रखे सामानों को तहस-नहस कर दिया और इस दौरान तकरीबन पांच लाख से अधिक मूल्य के जेवरात और सवा लाख लगदी लूट कर फरार हो गए. घर के लोगों ने बताया कि  हथियार से लैस होकर आया डकैतों ने घर के दरवाजे पर आते हैं गोली मारने की धमकी देते हुए लूटपाट करने लगे और विरोध करने पर परिजनों के साथ मारपीट भी की. डकैती के दौरान अपराधियों ने कई बम फोड़े और कई राउंड फायरिंग भी की, जिसकी आवाज सुनकर   ग्रामीण जग गए और घटना को अंजाम देकर भागने के दौरान ग्रामीणों ने डकैतों का पीछा करना शुरू किया. इस दौरान एक डकैत को  1 किलोमीटर तक खदेड़ कर पकड़ लिया औऱ उसकी जमकर धुनाई कर दी.  जबकि बाकी के डकैत अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए.  वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच जांच में जुट गए हैं.