ब्रेकिंग न्यूज़

फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज

मूर्ति विसर्जन के दौरान मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल, मामले में आज FIR दर्ज

21-Feb-2024 09:24 PM

By Vikramjeet

VAISHALI: वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के युसुफपुर पंचायत के एतवारपुर गांव में 19 फरवरी की शाम को मूर्ति विसर्जन के दौरान जमकर मारपीट हुई थी। मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। इस मामले में केस दर्ज कराया गया है। घटना के संबंध में एतवारपुर निवासी विकास कुमार ने लालगंज थाना में लिखित आवेदन देते हुए कार्रवाई की मांग की है। 


पीड़ित ने बताया है कि 19 फरवरी की शाम में जब वह अपने साथियों के साथ मूर्ति विसर्जन के लिए गंडक नदी जा रहा था। तभी पहले से घात लगाकर बैठे सुबोध राय के पुत्र आदित्य कुमार, सुदामा राय के पुत्र संगम कुमार, ग्राम इतवारपुर निवासी तथा भिखारी राय के पुत्र विपिन कुमार, श्री राय के पुत्र गुड्डू कुमार, नरेश राय के पुत्र राजेंद्र कुमार तीनों ग्राम केशोपुर निवासी तथा ताजपुर निवासी बरह्म राय के पुत्र मुन्ना कुमार एवं मनोज राय के पुत्र रोहित कुमार के साथ कई अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने मिलकर लाठी डंडे तलवार एवं हथियार से विकास कुमार सहित मूर्ति विसर्जन में शामिल अन्य लोगों के साथ मारपीट की।


मारपीट में विकास कुमार सहित लगभग 7 से 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना के विरोध करने पर उक्त लोगों के द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई और तलवार से हमला कर तीन लोगों को बुरी तरह से घायल कर दिया गया। सभी वहां से किसी तरह भागे जिसके बाद घायलोंं को लालगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 2 दिनों तक इलाज चला। इलाज के बाद बुधवार को विकास कुमार सहित घायल कई लोगों ने लालगंज थाने पर पहुंचे और केस दर्ज कराया। इस संबंध में लालगंज थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि घायल व्यक्ति के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।