ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार के मुखिया ने सरकारी योजना का लाभ देने के नाम पर नाबालिग लड़के के साथ की गलत हरकत, थाने में पहुंचा मामला Bihar Crime News: बिहार के मुखिया ने सरकारी योजना का लाभ देने के नाम पर नाबालिग लड़के के साथ की गलत हरकत, थाने में पहुंचा मामला road accident : कात्यायनी मंदिर पूजा करने जा रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, परिजनों में कोहराम Bihar News: त्रिपुरा के राज्यपाल नल्लू इंद्र सेन रेड्डी गयाजी पहुंचे, शक्तिपीठ मंगला गौरी में किया पूजा-अर्चना Bihar News: त्रिपुरा के राज्यपाल नल्लू इंद्र सेन रेड्डी गयाजी पहुंचे, शक्तिपीठ मंगला गौरी में किया पूजा-अर्चना टी-20 वर्ल्ड कप 2026: ईशान की शान के मुरीद हुए सीएम नीतीश, ट्वीट कर दी बधाई Bihar Police : अब पहले से और अधिक हाईटेक होगी बिहार की पुलिस, अब इस पोर्टल से जुड़ी देशभर की एजेंसी; जानिए क्या होगा फायदा Bihar Crime News: यूपी की डांसर के साथ बिहार में गैंगरेप, तीन लोगों ने सुनसान जगह पर किया गंदा काम; पुलिस ने तीनों को पकड़ा Bihar news : हुजुर मुखिया जी के दरवाजे पर महीने में दो बार यदि BDO आ जाए तो मुर्ग-मुसल्लम में चला जाएगा मानदेय, विप में उठा मुद्दा तो सम्राट ने दिया जवाब Chemical Factory Blast: केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, आग लगने से 8 मजदूर जिंदा जले; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वैशाली में बोले शाह- बिहार की भूमि पर सीएए को मिला सबसे अच्छा रिस्पांस, ये समाजिक न्याय की भूमि है

वैशाली में बोले शाह- बिहार की भूमि पर सीएए को मिला सबसे अच्छा रिस्पांस, ये समाजिक न्याय की भूमि है

16-Jan-2020 01:55 PM

HAJIPUR: बिहार के वैशाली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह खूब गरजे हैं।  अमित शाह ने मंच से लालू यादव और कांग्रेस को चुनौती दी। अमित शाह कांग्रेस पर जमकर बरसे हैं। उन्होनें कहा कि बिहार के मुसलमान भाईयों को बताने आया हूं। उन्हें इस कानून को ध्यान से  पढ़ने को कहा। शाह ने कहा कि कुछ लोग आपको गुमराह कर रहे हैं। ये कानून नागरिकता देने का किसी की नागरिकता छिनने का नहीं है।


अमित शाह ने मंच से लालू यादव और राहुल गांधी को चेताते हुए कहा कि देश की जनता को गुमराह करने का काम बंद करें। CAA पर घटिया राजनीति बंद करें ममता और केजरीवाल। शाह ने सवालिया लहजे में कहा कि लालू और राहुल बाबा बताएं पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं के साथ क्या हुआ। उन्होनें कहा कि दूसरे देशों से प्रताड़ित होकर आए हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन को नागरिकता देना हमारा मकसद है। गांधी और नेहरू भी नागरिकता देने के पक्षधर थे। 


अमित शाह ने इस मौके पर मंच से साफ कर दिया कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृ्तव में ही हम चुनाव लड़ेंगे।भाजपा और जदयू का गठबंधन अटूट है इसमें कोई सेंधमारी नहीं कर सकता । केन्द्र में मोदी जी के नेतृत्व में तो बिहार में नीतीश जी के नेतृत्व में हम सरकार चलाएंगे ।