दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
22-Jun-2020 01:18 PM
HAJIPUR : वैशाली के लाल शहीद जय सिंह के परिजनों को 36 लाख का चेक सौंपा गया है। डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने जंहादा के चकफतेह गांव पहुंच कर शहीद के परिजनों को चेक दिया है।

बिहार सरकार के तरफ से 36 लाख का चेक देते हुए डिप्टी सीएम ने बताया कि राज्य और केंद्र सरकार की ओर से बिहार के शहीद जवानों के परिजनों को करीब 1 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है। उन्होनें कहा कि शहादत की कोई कीमत नहीं होती, क्योंकि जो चले गएं वो वापस लौटकर नहीं आ सकते हैं।डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि वे समस्तीपुर, सहरसा और भोजपुर के शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इससे पहले सुशील मोदी ने रविवार को बिहटा के शहीद सुनील कुमार के परिजनों से भी मुलाकात की थी।

बता दें कि भारत-चीन के बीच हुए खूनी संघर्ष में शहीद हुए 12 जवान बिहार रेजीमेंट के थे। इस खूनी संघर्ष में बिहार के पांच जवानों ने भी शहादत दी थी। लद्दाख की गलवन घाटी में 15 जून को चीन का कायराना हरकत का जिस तरह से भारतीय सेना की बिहार रेजीमंट के जवानों ने जवाब दिया है उसका लोहा पूरी दुनिया मान चुकी है। और चारों तरह बिहार रेजीमेंट के जवानों की चर्चा हो रही है। इससे पहले भी बिहार रेजीमेंट के जवानों ने देश के दुशमनों के खिलाफ अदम्य साहस और शौर्य का परिचय दिया है। बिहार सरकार के बिहार के शहीदों को 36-36 लाख रुपये देने का एलान किया है।
लद्दाख के गलवान घाटी में वीरगति प्राप्त वैशाली के अमर शहीद जय किशोर सिंह के आवास पर पहुंचकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते व परिजनों से मिलते हुए। pic.twitter.com/03bxD1Rzai
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) June 22, 2020