BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत
03-Jul-2021 07:15 AM
DESK : 4 महीने तक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद पर रहने के बाद तीरथ सिंह रावत ने आखिरकार अपना इस्तीफा दे दिया है। शनिवार को उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। आज बीजेपी विधानमंडल दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है तकरीबन 3 बजे इस बैठक में पार्टी के विधायक नए मुख्यमंत्री को चुनेंगे। उत्तराखंड के मौजूदा मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने संवैधानिक कारणों का हवाला देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से अपने इस्तीफे की पेशकश की और बाद में इसे गवर्नर को सौंप दिया।
दरअसल उत्तराखंड में अगले साल जनवरी महीने में विधानसभा चुनाव होना है। इसके 6 महीने पहले राज्य में कोई उपचुनाव नहीं कराया जा सकता लिहाजा तीरथ सिंह रावत को इस्तीफा देना पड़ा है। आपको बता दें कि तीरथ सिंह रावत फिलहाल किसी सदन के सदस्य नहीं है और सीएम बने रहने के लिए उन्हें 6 महीने के अंदर किसी सदन का सदस्य बनना था। तीरथ सिंह रावत ने जनप्रतिनिधि कानून की धारा 151 ए के तहत अब अप चुनाव को संभव नहीं मानते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है।
बीती रात तकरीबन 10 बजे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत राजपूत पहुंचे और वहां राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया। आज दोपहर 3 बजे उत्तराखंड में बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई गई है इसमें नए सीएम का चुनाव होगा। इस रेस में सतपाल महाराज धन सिंह समेत चार बड़े नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। नरेंद्र सिंह तोमर को पार्टी ने पर्यवेक्षक के नियुक्त किया है। उत्तराखंड में जिन अन्य चेहरों के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा है उनमें पुष्कर धामी और रीतू खंडूरी का नाम भी शामिल है। अगले साल जनवरी महीने में चुनाव होने हैं। तीरथ सिंह रावत 10 मार्च को इसी साल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनाए गए थे।