ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़

उत्पाद विभाग की टीम के साथ हाथापाई, पुलिस पर वसूली का आरोप

14-Jul-2024 09:40 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL: दुकानदार से मारपीट और गालीगलौज करने से नाराज लोगों ने छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम के साथ हाथापाई की। पुलिस पर पैसे की वसूली करने का आरोप लगाया। लोगों का आरोप है कि वसूली के लिए बार-बार छापेमारी की जाती है। 


सुपौल में अवैध वसूली के लिए रेड मारना उत्पाद विभाग की टीम को आज महंगा पड़ गया। गुस्साएं लोगों ने उत्पाद विभाग की टीम के साथ हाथापाई की। हाथापाई का विडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के डपरखा स्थित कोशी कॉलोनी चौक की है जहां रविवार की दोपहर त्रिवेणीगंज उत्पाद विभाग की टीम एक पान की दुकान पर छापेमारी करने पहुंची थी। 


छापेमारी में कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिलने के बाद भी पान दुकानदार को जबरन टीम ने पकड़ लिया और उसे अपने साथ ले जाने लगी। जिसका लोगों ने विरोध करना शुरू किया। लोगों ने उत्पाद पुलिस टीम के गिरफ्त से जबरन दुकानदार को छुड़ा लिया। इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम और स्थानीय लोगों के बीच हाथापाई होने लगी। जिसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने पीड़ित को छोड़ दिया और वहां से चले गए। घटना के संबंध में पीड़ित पान दुकानदार रमेश कुमार ने बताया कि अचानक त्रिवेणीगंज उत्पाद पुलिस टीम उसकी दुकान पर पहुंची और कहने लगे कि तुम कोरेक्स कफ सीरप बेचते हो। 


जब हमने कहा कि यह बात गलत है आप सर्च कर लीजिए। जिसके बाद पुलिस ने दुकान की तलाशी शुरु की लेकिन कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। इसके बाबजूद पुलिस कर्मी दस हज़ार रूपए की मांग करने लगे। मना करने पर जबरन गाड़ी पर बिठाकर ले जाने लगे। जिसके बाद लोगों ने इसका विरोध किया और मुझे छुड़ाया। इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने उनके साथ मारपीट की और गाली गलौज भी किया। पीड़ित ने कहा कि छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम हमसे बार-बार रूपये की मांग कर रहे थे। इससे पहले भी कई बार मेरे दुकान पर छापेमारी की गई थी। लेकिन जब कुछ नहीं मिला तब पुलिस जबरन पैसे की मांग करने लगे। 


वहीं घटना को लेकर त्रिवेणीगंज मद्य निषेध के थानाध्यक्ष विष्णुदेव यादव ने बताया कि हम सुपौल में कुछ कागजी काम के सिलसिले में आए हैं। घटना के बारे में सुनने में आया है लेकिन पूछ रहे है तो संबंधित टीम घटना की जानकारी नहीं दे रहे है। वायरल वीडियो के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि त्रिवेणीगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से भी घटना की जानकारी मिली हैं। बताया कि मामला यह था कि सूचना मिली थी कि वहां कोडिनयुक्त कफ सिरप बेचा जाता है लेकिन छापेमारी के दौरान कुछ भी नहीं मिला। वो घटना की पूरी जानकारी ले रहे है। बहरहाल घटना का विडियो सामने आने के बाद फिर से एक बार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा हो रहा है। लोगों में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी है।

news image

news image