ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश BIHAR NEWS : Bihar News: डिप्टी CM दफ्तर में SDO का कोई पद नहीं...अफवाह फैलाने वालों की होगी पहचान, गैस एजेंसी से सिलिंडर मांगने की बात बिल्कुल ही बेबुनियाद बिहार में 10वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, कुएं से मिला शव; परिजनों ने गैंगरेप और हत्या का लगाया आरोप Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़ Bihar News: 93 लाख छात्र-छात्राओं को मिली पोशाक योजना की राशि, DBT के माध्यम से बैंक खाते में भेजे गए 1047 करोड़

प्राइवेट स्कूल की लापरवाही देखिये: ओवरलोडिंग के कारण उत्पाद विभाग की स्कॉर्पियो से टकराई स्कूल वैन, 22 बच्चे थे सवार, 4 घायल

18-Oct-2023 04:30 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL: उत्पाद विभाग की स्कॉर्पियों और स्कूल वैन के बीच टक्कर में 4 बच्चे घायल हो गये। वैन में कुल 22 बच्चे सवार थे। घायल बच्चों का इलाज निजी क्लिनिक में कराया गया है। घटना सुपौल के त्रिवेणीगंज की है। जहां मटकुरिया वार्ड नम्बर 6 में एक ऑटो और स्कोर्पियो के बीच सीधी टक्कर हो गई। जिसमें ऑटो पर सवार 4 स्कूली बच्चे जख्मी हो गए हैं। सभी जख्मी स्कूली बच्चों का त्रिवेणीगंज के एक निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा है। घटना में ऑटो चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। 


घायल बच्चों ने बताया कि ऑटो पर 22 स्कूली बच्चे सवार थे। सभी संत कैरेंस पब्लिक स्कूल त्रिवेणीगंज में छुट्टी के बाद ऑटो से घर जा रहे थे इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कोर्पियो सामने से आकर टक्कर मार दी। जिसमें 4 बच्चे घायल हो गये। घटना के वक्त ऑटो में 22 बच्चे सवार थे। ऑटो संत कैरेंस पब्लिक स्कूल त्रिवेणीगंज में किराए पर चलती है वहीं स्कॉर्पियो जिसका रजिस्टेशन नम्बर बीआर 01 पीजे 9407 ड्राइवर मोहम्मद आरिफ ने बताया कि पिछले 2 महीने से स्कॉर्पियो 26 हजार रुपये मासिक किराये पर एक्ससाइज विभाग त्रिवेणीगंज को दिया गया है। 


वही डॉ.बीएन पासवान ने बताया कि घटना में घायल बच्चों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। सभी घायल स्कूली बच्चे खतरे से बाहर हैं। घायल स्कूली बच्चों में 13 वर्षीय प्रीति कुमारी,12 वर्षीय गौरव कुमार,10 वर्षीय सपना कुमारी,10 वर्षीय अमृत कुमार शामिल है वही ऑटो चालक 35 वर्षीय मुकेश साह भी इस हादसे में घायल हो गया है। 


इस घटना में प्राइवेट स्कूल की मनमानी और लापरवाही दोनों सामने आई है। जिस ऑटो में 7 लोगों के बैठने की व्यवस्था रहती है उसमें 22 बच्चों को भेंड़ बकरियों की तरह ठूंस कर बैठाया जाता है। दूसरी ओर घायल बच्चों का भी आरोप है कि सामने से तेज गति में स्कॉर्पियो आ रही थी उसी ने ऑटो में टक्कर मार दी। जब चालक से इस मामले पर बात की गई तो उसने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस उसके पास नहीं है और लाइसेंस घर पर रहने की बात कह मीडिया के सवाल को टाल दिया जबकि स्कॉर्पियो प्राइवेट नम्बर होने के बावजूद मद्य निषेध विभाग त्रिवेणीगंज में किराए पर चलती है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।