ब्रेकिंग न्यूज़

नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी

UPSC टॉपर शुभम समेत 10 IAS को मिला बिहार की सेवा करने का जिम्मा, देखिये पूरी लिस्ट

15-Mar-2022 11:11 AM

PATNA : UPSC परीक्षा 2020 को पास कर चुके उम्मीदवारों को कैडर आवंटित कर दिया गया है. टॉपर शुभम कुमार समेत बिहार को 10 नए IAS मिले हैं. केंद्र सरकार की ओर से मंगलवार को बिहार सहित सभी राज्यों के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी गई है. 


बता दें टॉपर शुभम कुमार समेत बिहार को 10 आईएएस मिले हैं. इनमें से तीन बिहार के ही हैं. जिन्हें होम कैडर मिला है. और बिहार के 11 आईएएस को दूसरे राज्यों का कैडर दिया गया है. इसके तहत बिहार के ही शुभम कुमार, प्रवीण कुमार (रैंक-7) और अनिल बसाक (रैंक-45) को बिहार कैडर मिला है. वही हरियाणा की निशा, उत्तराखंड के शैलजा पांडेय, यूपी के शिवकाशी दीक्षित, अपूर्व त्रिपाठी, सूर्यप्रताप सिंह और सारा अशरफ और राजस्थान के आकाश चौधरी को बिहार कैडर आवंटित किया गया है.


और बिहार के सत्यम गांधी को महाराष्ट्र, नितेश कुमार जैन को पंजाब, आशीष कुमार मिश्रा को उत्तराखंड, उत्कर्ष कुमार को झारखंड, अर्चना कुमारी को मध्यप्रदेश, दलजीत कुमार को कर्नाटक, सुमित कुमार पांडेय को त्रिपुरा, ओमप्रकाश गुप्ता को झारखंड, समीर किशन को केरल और रश्मि रानी को तमिलनाडु कैडर मिला है. केन्द्र सरकार की अधिसूचना के अनुसार 177 आईएएस को अलग-अलग राज्य आवंटित हुए हैं. इनमें बिहार के 14 आईएएस शामिल हैं.