ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल

UPSC ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, जानें कब तक कर सकते हैं Civil Service के लिए आवेदन, देखें परीक्षा की लिस्ट

UPSC ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, जानें कब तक कर सकते हैं Civil Service के लिए आवेदन, देखें परीक्षा की लिस्ट

03-Jan-2020 01:57 PM

PATNA : यूपीएससी ने वर्ष 2020 के लिए एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है. Civil Service Exam 2020 के लिए अभ्यर्थी 3 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं. विभाग की ओर से जारी एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक 3 मार्च तक आवेदन स्वीकार किए जायेंगे. सिविल सेवा परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 12 फरवरी को जारी किया जायेगा.


18 सितंबर को होगा मेंस एग्जाम
सिविल सर्विस के मेंस एग्जाम का आयोजन 18 सितंबर को किया जायेगा. यूपीएससी की ओर से जारी किये गए UPSC Calendar 2020 के मुताबिक नोटिफिकेशन और परीक्षा की तिथि में जरूरत पड़ने पर बदलाव किया जा सकता है. इसकी जानकारी अभ्यर्थियों को वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी. अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से भी परीक्षा कैलेंडर 2020 डाउनलोड कर सकते हैं.



NDA की परीक्षा 19 अप्रैल को ली जाएगी
इस साल यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की NDA और नौसेना अकादमी परीक्षा-1 परीक्षा का नोटिफिकेश 8 जनवरी को जारी होगा. 28 जनवरी तक इस एग्जाम के लिए स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं. 19 अप्रैल को परीक्षा ली जाएगी. एनडीए-2 के लिए नोटिफिकेशन 10 जून को आएगा. आवेदन 30 जून तक तक लिए जायेंगे और एग्जाम 6 सितंबर को होगा.


2 फरवरी को होगी CDS की परीक्षा
UPSC की तरफ से इंजीनियरिंग सर्विसेज के लिए मेंस एग्जाम 28 जून को आयोजित किया जा सकता है. सम्मिलित रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा-1 के लिए परीक्षा 2 फरवरी को होगी. सीडीएस-2 का नोटिफिकेशन 5 अगस्त को आएगा. परीक्षा 8  नवंबर को होगी. CISF में सहायक कमांडेंट की परीक्षा 3 मार्च को होगी.