ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / इशारों-इशारों में उपेंद्र कुशवाहा पर कटाक्ष, बोले नीतीश..दो साल में ही क्या-क्या करने...

इशारों-इशारों में उपेंद्र कुशवाहा पर कटाक्ष, बोले नीतीश..दो साल में ही क्या-क्या करने लगे?

24-Jan-2023 02:08 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: पूरा देश आज जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मना रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्म स्थल कर्पूरीग्राम पहुंचे। जहां पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कर्पूरी ठाकुर की जयंती 24 जनवरी को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाता है। कर्पूरी ठाकुर के पैतृक आवास स्थित स्मृति भवन में सर्वधर्म प्रार्थना सभा और आरती कार्यक्रम हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। 


इस मौके पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर, पूर्व सांसद सह जदयू जिलाध्यक्ष अश्वमेध देवी, प्रदेश महासचिव डा. दुर्गेश राय, पूर्व विधायक विद्यासागर निषाद, विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, राजस्व और भूमि सुधार मंत्री आलोक मेहता, विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, रणविजय साहू, बीजेपी विधायक राजेश सिंह, सीपीएम विधायक अजय कुमार सहित कई नेता मौजूद थे।


जननायक कर्पूरी ठाकुर की 99 वीं जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम स्थित स्मृति भवन पहुंचे। जहां उनके तैलिय चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी। वही नए थाना कर्पूरीग्राम का भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया। साथ ही गोकुल कर्पूरी फुलेश्वरी डिग्री महाविद्यालय कर्पूरीग्राम स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पटना के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर नीतीश कुमार ने कहा कि पटना सहित कई जगहों पर उनका जयंती मनाया जाता है।


 1990 से ही हर साल इनके पैतृक गांव पहुंचकर राजकीय समारोह के रूप में उनकी जयंती मनाते आ रहे हैं। हम उनके बताए हुए रास्ते पर चल रहे हैं। उन्होंने जो काम किया है उन्हें लोग याद करते हैं। कर्पूरी ठाकुर के प्रति आदर का भाव है हम इनकी बातों को मानने वाले लोग है। गरीबों के उत्थान और बिहार के विकास के लिए उन्होंने काम किया। उनकी बात को ध्यान में रखकर काम कर रहे हैं। इशारों ही इशारों में नीतीश कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा पर कटाक्ष किया। कहा कि कुछ लोग अपना बिना मतलब का दो ही सवा दो साल में विरोध करके अलग हो गये। दो साल में ही क्या-क्या करने लगे।