महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
29-Sep-2020 02:47 PM
PATNA: उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन से अलग होने के बाद बड़ा खुलासा किया है. कुशवाहा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी और आरजेडी दोनों मिलकर काम कर रहे हैं. दोनों के अंदर ही अंदर गठबंधन हुआ है. आरजेडी के रवैया से चर्चा जोरों पर है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वह बीएसपी के साथ उनका गठबंधन हो गया है. अब इस नए गठबंधन के साथ बिहार विधानसभा चुनाव के मैदान में होंगे. वह बिहार के बदलाव के लिए काम करेंगे. कुशवाहा ने अबकी बार शिक्षा वाली सरकार का नारा दिया है.
कुशवाहा ने कहा कि आम भावना के साथ महागठबंधन के साथ थे, लेकिन जिस रूप से महागठबंधन चल रहा था उसके साथ चलते रहे तो नीतीश कुमार के रवैया से बिहार को मुक्त नहीं करा पाते. बिहार के कुशासन से निकालना है. नीतीश कुमार ने कई बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन कुर्सी बचाने में सबकुछ खत्म कर दिए.
कुशवाहा ने कहा कि युवाओं को बेहतर शिक्षा मिलेगा तभी बेहतर रोजगार मिलेगा. आज पढ़े लिखें युवाओं को 5 हजार रुपए की नौकरी नहीं मिल पा रही है. नीतीश कुमार बार-बार कहते हैं कि भ्रष्टाचार से समझौता नहीं करेंगे, लेकिन वह पुरानी सरकार की राह पर चले पड़े, उसी रास्ते पर चलते रहे. लूटने का तरीका बदल लिया, अब अधिकारियों को सामने कर दिया गया है. आज बिना घूस के कोई काम नहीं होता है.
लालू सीएम रहते अपने बेटों को नहीं पढ़ा पाए
कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार हर मोर्चा पर बिफल हैं. दलितों के साथ अत्याचार चरम पर है. लालू सरकार और नीतीश सरकार दोनों एक ही सिक्के के दोनों पहलू है. आज शिक्षा की स्थिति है उसको देख रहे हैं. 15 साल पहले कैसे शिक्षा होती थी. बिहार के सीएम रहते लालू प्रसाद अपने दोनों बेटों को मैट्रिक पास तक नहीं करा पाए. रिजल्ट आपके सामने हैं.