अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
20-Jan-2023 05:13 PM
By First Bihar
PATNA: पिछले दिनों अपने बयानों से बिहार की राजनीति को गरमाने वाले जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों दिल्ली के प्रवास पर हैं। सुधाकर सिंह प्रकरण के बाद मंत्री चंद्रशेखर के बयान को लेकर पिछले दिनों महागठबंधन के प्रमुख दल जेडीयू और आरजेडी आमने-सामने आ गए थे। इसी बीच गुरुवार को कुशवाहा अचानक दिल्ली पहुंच गए और रूटीन चेकअप के लिए एम्स में भर्ती होने की बात खुद अपनी तस्वीर के साथ ट्वीट कर दी थी। अब जो ताजा तस्वीर सामने आई है वह यह बताने के लिए काफी है कि उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन में खुद को कंफर्टेबल महसूस नहीं कर रहे हैं।
दरअसल, बिहार की राजनीति में उपेंद्र कुशवाहा की भाजपा से नजदीकी को लेकर चल रही चर्चा के बीच बीजेपी नेताओं ने दिल्ली में कुशवाहा से मुलाकात की। रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती उपेंद्र कुशवाहा से आज बीजेपी प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल, बीजेपी के प्रवक्ता संजय टाईगर और बीजेपी नेता और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व सदस्य योगेन्द्र पासवान ने मुलाकात की। बीजेपी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुलाकात की जो तस्वीर शेयर की हैं, उससे एक बार फिर बिहार की सियासत गरमाने की संभावना जताई जा रही है।
बता दें कि बिहार की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से उपेंद्र कुशवाहा की खूब चर्चा हो रही है। ऐसी चर्चा हो रही थी कि उपेंद्र कुशवाहा को बिहार का दूसरा डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। किसी पद की लालसा नहीं रखने की बात कहने वाले कुशवाहा ने डिप्टी सीएम बनाए जाने के सवाल पर कह दिया था कि वे न तो कोई संन्यासी हैं और ना ही किसी मठ में बैठे हैं। इसी बीच सीएम नीतीश ने कुशवाहा को डिप्सी सीएम बनाने की बात को फालतू बता दिया था।
इसी बीच चंद्रशेखर प्रकरण को लेकर कुशवाहा आरजेडी के खिलाफ खुलकर सामने आ गए थे और कहा था कि केंद्र सरकार से लाभ लेने के लिए आरजेडी का शीर्ष नेतृत्व बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रहा है। महागठबंधन में मचे घमासान के बीच उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे और रूटीन चेकअप की बात कह एम्स में भर्ती हो गए। दिल्ली में बीजेपी नेताओं से मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद संभावना जताई जा रही है कि बिहार की राजनीति में जल्द ही कोई बड़ा खेला होने वाला है।