Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
01-May-2023 12:42 PM
By First Bihar
NALANDA: उपेंद्र कुशवाहा की नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल के तीन दिवसीय शिविर का आयोजन नालंदा के राजगीर में किया गया। तीन दिनों तक चले इस शिविर में पार्टी की आगामी रणनीतियों पर चर्चा हुई। इस दौरान लालू, नीतीश और तेजस्वी RLJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के निशाने पर रहे। रविवार को शिविर के समापन के मौके पर कुशवाहा ने एलान किया कि उनकी पार्टी का अब किसी भी दल में विलय नहीं होगा। इस दौरान कुशवाहा ने लालू-नीतीश पर एक साथ तीखा तंज किया है।
उपेंद्र कुशवाहा ने शिवर को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार जिस भैंस रूपी आरजेडी की सवारी कर रहे हैं, वह अपने साथ साथ नीतीश को भी पानी में डूबो देगी। कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता के हित को कभी भी ध्यान में नहीं रखा और जब इतने सालों तक जनता के हितों का ध्यान नहीं रहा तो अब तो.. गईल भैंसिया पानी में। अब तो भैंस पानी में चली गई है। नीतीश कुमार जिस भैंस पर बैठ गए हैं, उन्हें भी पानी में लेकर चली जाएगी।
इस दौरान कुशवाहा ने आरजेडी पर तंज करते हुए कहा कि भैंसिया अकेले थोड़ ही पानी में जाएगी, उसपर बैठे हैं तो नीतीश को भी पानी में लेकर चली जाएगी। कुशवाहा ने कहा कि नीतीश पहले तांगा पर बैठते थे, राजगीर में उनके साथ तांगा पर बैठते थे तो वह अच्छा लगता था लेकिन अब तो भैंस पा जाकर बैठ गए हैं। लालू जब मुख्यमंत्री बने थे तो कहते थे कि उड़न खटोला पर बैठे हैं और अब उन्होंने नीतीश को भैंस पर बैठा दिया है, जो जल्द ही पानी में डूबने वाली है।