महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
29-Sep-2020 06:42 AM
PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बावजूद अब तक गठबंधन का फोटो फिनिश नहीं हो पाया है। महागठबंधन छोड़ने का ऐलान कर चुके उपेंद्र कुशवाहा आज भविष्य की राजनीति को लेकर अपना फैसला सबके सामने रखेंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि वह आज विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति का खुलासा करेंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार की देर रात एक वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी है।
उपेंद्र कुशवाहा ने अपने बयान में कहा है कि विधानसभा चुनाव के पहले पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में उन्हें गठबंधन और चुनाव को लेकर फैसला लेने के लिए अधिकृत किया गया है लेकिन फैसले के पहले ही तमाम जगहों पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे में मैं अब अपने पार्टी के नेताओं और बिहार की जनता को यह भरोसा दिलाना चाहता हूं कि मंगलवार को इस मसले पर सब कुछ साफ कर दूंगा। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि वह आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह स्पष्ट कर देंगे कि उनकी भविष्य की राजनीति किस रास्ते पर होगी। कुशवाहा सोमवार को ही दिल्ली से पटना पहुंचे हैं और लगातार यह चर्चा है कि वह है एनडीए के साथ जा सकते हैं हालांकि पटना पहुंचने के बाद उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी के नेताओं की बैठक में तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर सीधा सवाल खड़ा कर यह स्पष्ट कर दिया था कि वह महागठबंधन के साथ आगे नहीं चलने वाले। कुशवाहा ने कहा था कि नीतीश कुमार के नेतृत्व के आगे तेजस्वी यादव का चेहरा कहीं नहीं टिकता है ऐसे में आरजेडी को नेतृत्व में बदलाव करना चाहिए। कुशवाहा के इस रुख के बाद आरजेडी ने भी उन्हें चलता करने का संकेत दे दिया था कुशवाहा को राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से लगातार झटका दिया जा रहा है। तेजस्वी यादव ने पहले रालोसपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद कामरान को आरजेडी की सदस्यता दिलाई और फिर सोमवार को रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी को भी आरजेडी में शामिल करा दिया। कुशवाहा को तेजस्वी ने जिस तरह डैमेज किया है उसके बाद महागठबंधन में उनके बने रहने की उम्मीद खत्म हो चुकी है और अब उनके फैसले पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। कुशवाहा बीजेपी के बड़े नेताओं के संपर्क में रहे हैं यह खबरें आती रही हैं लेकिन इसे लेकर वह आज क्या कुछ कहते हैं यह देखना बेहद दिलचस्प होगा।