ब्रेकिंग न्यूज़

सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा

Home / news / उपेन्द्र कुशवाहा के करीबी राजेश यादव RJD में हुए शामिल, तेजस्वी ने दिलाई...

उपेन्द्र कुशवाहा के करीबी राजेश यादव RJD में हुए शामिल, तेजस्वी ने दिलाई सदस्यता

16-Jan-2021 12:13 PM

By Ganesh Smrat

PATNA : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कोषाध्यक्ष और उपेंद्र कुशवाहा के बेहद करीबी राजेश यादव ने आखिरकार आरजेडी में शामिल हो गए. राजेश यादव के तेजस्वी यादव ने राजद की सदस्यता दिलाई. 

बता दें कि राजेश यादव विधानसभा चुनाव के बाद से ही उपेंद्र कुशवाहा की नीतियों पर सवाल खड़े कर रहे थे. पिछले दिनों राजेश यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी, उसके बाद से ही यह माना जा रहा था कि वह उपेंद्र कुशवाहा का साथ छोड़ सकते हैं.

आखिरकार राजेश यादव ने उपेंद्र कुशवाहा का साथ छोड़ने का फैसला कर लिया है और आज वह 10 सर्कुलर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पहुंचे हैं. राजेश यादव ने राबड़ी आवास में जाने से पहले कहा है कि वह आज ही आरजेडी का दामन थाम रहे हैं.

राजेश यादव ने कहा है कि उन्होंने रालोसपा छोड़ने का फैसला कर लिया है क्योंकि उपेंद्र कुशवाहा पार्टी के सिद्धांत पर नहीं चल रहे हैं. राजेश यादव ने आरोप लगाया है कि पार्टी के गठन के वक्त उपेंद्र कुशवाहा सहित तमाम नेताओं ने यह संकल्प लिया था कि हम नीतीश कुमार को हटाने के लिए काम करेंगे. लेकिन अब उपेंद्र कुशवाहा एक बार फिर नीतीश कुमार से नजदीकियां बढ़ा रहे हैं ऐसे में तेजस्वी यादव के साथ जाने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं बचता है.