Paramedical Exam Bihar : बिहार विधानसभा में उठा ANM, GNM परीक्षा का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दिया बड़ा अपडेट CRIME NEWS: सिवान में बेखौफ अपराधियों का तांडव, देर रात पत्रकार को मारी गोली, हालत गंभीर, पटना रेफर, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल Bihar Dental Counci : बिहार डेंटल काउंसलिंग में पूर्णकालिक बहाली पर मंत्री का बड़ा एलान, जल्द ही मिलने वाली है यह सुविधा Bihar Vidhan Sabha : विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर आज सदन में हंगामे के आसार; 2026-27 अनुपूरक बजट होगा पेश Bihar Assembly news : लालू -राबड़ी और तेजस्वी को लेकर बोले JDU विधायक - जंगल के जानवर को शहर में लाने पर नहीं लगता मन ... Bihar train cancelled : बिहार ट्रेन अपडेट: वंदे भारत-सप्तक्रांति का रूट बदला, जानें रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट TRE-4 BPSC Teacher Vacancy: 11-12वीं में इन विषयों में होगी सबसे ज्यादा भर्ती, देखें किस सब्जेक्ट में कितनी सीटें; प्राइमरी से लेकर हाई स्कूल तक की पूरी लिस्ट Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश
19-Feb-2023 06:56 AM
By First Bihar
PATNA: बगावत पर उतरे जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने आज से आर पार की लडाई छेड़ दिया है. राजद से जेडीयू के गठबंधन और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का दावेदार बनाने के नीतीश के एलान के खिलाफ उपेंद्र कुशवाहा ने राज्य भर के जेडीयू कार्यकर्ताओं को पटना बुलाया है. दो दिनों तक उपेंद्र कुशवाहा जेडीयू कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगे की रणनीति फाइनल करेंगे. उधर जेडीयू ने कार्रवाई की चेतावनी दी है.
पटना के सिन्हा लाइब्रेरी में राज्य भर से जेडीयू कार्यकर्ता जुट रहे हैं. पिछले 5 फरवरी को ही उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू के नेताओं-कार्यकर्ताओं के नाम खुला पत्र लिखा था. उनसे कहा था कि JDU रोज ब रोज कमजोर होती जा रही है. मैंने समय समय पर नीतीश कुमार के सामने और पार्टी की बैठकों में भी ये बात रखी ताकि दिन पर दिन अपना अस्तित्व खोती जा रही पार्टी को बचाया जा सके. लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद मुख्यमंत्री की ओर से मेरी बातों की न सिर्फ अनदेखी की जा रही है बल्कि उसकी व्याख्या भी गलत तरीके से की जा रही है. कुशवाहा ने लिखा था कि राजद की ओर से "एक खास डील" की चर्चा के साथ साथ जद (यू) का राजद में विलय की खबरों से पार्टी के नेता हैरान है. ऐसे में 19-20 फरवरी को पटना में साथ बैठ कर आगे की रणनीति तैयार करें.
बड़ा फैसला लेंगे कुशवाहा
जानकार सूत्रों के मुताबिक दो दिनों की बैठक के बाद उपेंद्र कुशवाहा बडा फैसला ले सकते हैं. वे जान चुके हैं कि जेडीयू में अब उनकी कोई जगह नहीं है. ऐसे में विद्रोह की एकमात्र रास्ता बचता है. लेकिन फिलहाल वे जेडीयू छोड़े बगैर बागी तेवर दिखाते रहेंगे. कुशवाहा इंतजार कर रहे हैं कि नीतीश कुमार उन्हें खुद पार्टी से निकाल दें. लेकिन नीतीश भी समझ रहे हैं कि कुशवाहा को पार्टी से निकालने का मतलब होगा कि उन्हें शहीद बना देना.
तेजस्वी बर्दाश्त नहीं
वैसे कुशवाहा की बैठक से एक प्रस्ताव पारित होना तय है. बिहार और खास कर लव-कुश को तेजस्वी यादव का नेतृत्व मंजूर नहीं. कुशवाहा खुल कर कह रहे हैं कि तेजस्वी यादव उसी जंगलराज को लौटायेंगे जिसे खत्म करने के लिए कभी समता पार्टी औऱ बाद में जेडीयू का गठन हुआ था. ऐसे में जेडीयू के कार्यकर्ता किसी सूरत में तेजस्वी का नेतृत्व स्वीकार नहीं करेंगे. कुशवाहा अपने बयानों में ये बात कहते रहे हैं, बैठक में ये बकायदा प्रस्ताव पारित किया जायेगा.
जेडीयू ने दी कार्रवाई की चेतावनी
उधर जेडीयू ने बैठक में शामिल होने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है. पार्टी ने हर जिले में ये मैसेज भिजवाया है कि जो कोई भी उपेंद्र कुशवाहा की बैठक में आयेगा उसे पार्टी से निकाल दिया जायेगा. वैसे नीतीश या ललन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ कार्रवाई की बात अब तक नहीं कही है. लेकिन जेडीयू के राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने शनिवार को कहा कि सही समय पर उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.