अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
27-Jan-2023 08:19 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार की राजनीति में एक बार फिर से नया मोड़ आने वाला है। पिछले कुछ दिनों से जिस तरह जेडीयू के अंदर तनातनी की स्थिति देखने को मिल रही है उससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही पार्टी के अंदर बड़ी टूट देखने को मिल सकती है।
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से जेडीयू संसदीय दल के नेता उपेंद्र कुशवाहा पार्टी के ऊपर या आरोप लगा रहे हैं कि पार्टी पहले जितना मजबूत नहीं रही पार्टी का जनाधार कमजोर हुआ है यह नीतीश कुमार और पार्टी के लिए बहुत ही दुखदाई छन है। जिसके बाद उनके पार्टी की तरफ से या कहा जाने लगा कि कुशवाहा जदयू से उठ चुके हैं और नए विकल्प की तलाश में हैं।
वहीं, इस को लेकर जो कुशवाहा से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह हर हाल में नीतीश कुमार के साथ हैं और जो सच्चाई है वहीं उन्होंने कहा है। जबकि इस मसले पर सीएम नीतीश कुमार से जब पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी पहले से अधिक मजबूत हुई है और जो ऐसा बोल रहे हैं वह गलत बोल रहे हैं यदि उनकी मनसा कहीं जाने की हो तो जल्दी चले जाएं।
इसके बाद कुशवाहा ने बिहार की राजनीति में एक और बड़ा धमाका किया उन्होंने ट्वीट करके लिखा कि, ऐसे कैसे चले जाएं बड़े भाई बिना अपनी हिस्सेदारी लिए हुए। जिसके बाद उनके ही पार्टी के लोग उनके ऊपर गर्म हो गए और लोग यह पूछने लगे कि आख़िर कुशवाहा को किस तरह का हिस्सेदारी चाहिए।
इतना ही नहीं, नीतीश कुमार के सबसे करीबी कहे जाने वाले नेताओं द्वारा यह कहा जाना शुरू कर दिया गया कि, कुशवाहा हिस्सेदार नहीं बल्कि किराएदार हैं और वह आटा - चावल बेचा करते थे उन पर नीतीश कुमार के कृपा हुई कि आज वह एक नेता बने हुए हैं। उनको खुद इस बात पर शर्मिंदा होना चाहिए और जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी त्यग पत्र दे देना चाहिए।
वहीं इस पूरे प्रकरण के बाद अब एक बार फिर से उपेंद्र कुशवाहा ने बीती रात ट्वीट कर यह कहा है कि, इस मसले पर बातचीत करने को लेकर आज वह उपस्थित हैं जिनको जो भी सवाल करना है वह इसको लेकर तैयार हैं।
आपको बताते चलें कि, सीएम नीतीश कुमार और जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बीच इन दिनों जुबानी जंग छिड़ गई है। जिसके बाद यह कहा जा रहा है कि कुछ दिन पहले जो प्रकरण आरसीपी सिंह के साथ हुआ था वहीं प्रकरण अब उपेंद्र कुशवाहा के साथ होने वाला है। ऐसे में आज का दिन काफी महत्वपूर्ण आने वाला है। क्योंकि, आज के दिन उम्मीद जताई जा रही है कि कुशवाहा यह निर्णय ले सकते हैं कि उनके आगे की रणनीति और राजनीति कैसे तय होगी।