बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
05-Oct-2021 04:47 PM
By DEVASHISH
PATNA: बाढ़ प्रभावित और जलजमाव वाले इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना पहुंचे। पटना में पत्रकारों ने जब पूछा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव चुनाव प्रचार के लिए बिहार आने वाले हैं इस पर आपका क्या कहना है? तब मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें रोकता कौन है? वह तो पहले भी करते रहे हैं। लालू जी भाषण देंगे कि क्या करेंगे यह वही बताएंगे। वे तो जेल से भी यह सब करते रहे हैं।
बिहार के कुशेश्वरस्थान और तारापुर में होने वाले उपचुनाव पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए दोनों सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ रही है। अब जनता को फैसला लेना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग एकजुट है। सीएम नीतीश ने यह भी कहा कि सभी पार्टियों को सोचने का अपना-अपना तरीका होता है कौन क्या बोलता है इससे कोई मतलब नहीं है। हम बस यही जानते है कि जनता ही सर्वेसर्वा है वही फैसला लेगी।
गौरतलब है कि सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और गोपालगंज के बाढ़ प्रभावित और जलजमाव वाले क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने निकले थे। इस दौरान अब तक हुए बाढ़ और जलजमाव से फसलों की क्षति का उन्होंने जायजा लिया। सीएम नीतीश हाल में भारी बारिश से हुई बर्बादी का भी सर्वेक्षण किया। हवाई सर्वेक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री संजय झा भी उनके साथ थे। मिली जानकारी के अनुसार, इस वर्ष बाढ़ और बारिश से हुए जलजमाव के कारण 98 हजार एकड़ में लगी फसल बर्बाद हुईं है। इसकी रिपोर्ट सरकार को भेजी जा चुकी है।