ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

Bihar News: बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी के VC के विवादित बोल, मंच से बाबा रामदेव पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

Bihar News: मोतिहारी के महिला कॉलेज में नई शिक्षा नीति पर बोलने आए B.R.A. बिहार यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. दिनेश चंद्र राय ने मंच से बाबा रामदेव पर विवादित टिप्पणी कर दी। उनके अमर्यादित शब्दों से सभा में बैठे लोग हैरान रह गए।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मोतिहारी पहुंचे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. दिनेश चंद्र राय एक शैक्षणिक कार्यक्रम के दौरान विवादों में घिर गए हैं। मोतिहारी के एक महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति ने सार्वजनिक मंच से योग गुरु बाबा रामदेव पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिससे वहां मौजूद छात्राएं और अतिथि स्तब्ध रह गए।


कार्यक्रम का आयोजन नई शिक्षा नीति पर चर्चा के लिए किया गया था। लेकिन संबोधन के दौरान कुलपति विषय से भटकते हुए बाबा रामदेव और उनके व्यवसायिक गतिविधियों पर बोलने लगे। उन्होंने कहा कि पहले वे बाबा रामदेव का सम्मान करते थे क्योंकि उन्होंने योग को घर-घर तक पहुंचाया, लेकिन अब वह उन्हें सम्मान नहीं देते क्योंकि, उनके अनुसार, बाबा रामदेव एक व्यवसायिक छवि में बदल गए हैं।


कुलपति ने बाबा रामदेव द्वारा "10 हजार साहीवाल नस्ल की गायों के साथ डेयरी फार्म खोलने" के बयान का जिक्र करते हुए एक असंवेदनशील और अमर्यादित टिप्पणी कर दी, जिससे कार्यक्रम में बैठे लोग असहज हो गए। उनके इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है और इसे लेकर शिक्षा जगत में नाराजगी देखी जा रही है।


छात्राएं और कई अतिथि यह देखकर हैरान रह गए कि उच्च शैक्षणिक पद पर बैठे किसी कुलपति द्वारा सार्वजनिक मंच से इस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया जाना कहां तक उचित है। यह मामला अब सार्वजनिक बहस का विषय बन चुका है और कुलपति के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठने लगी है।

रिपोर्ट: सोहराब आलम, मोतिहारी, पूर्वी चंपारण

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता