ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

मुंगेर में शादी समारोह बना रणभूमि, वधू-वर पक्ष में जमकर मारपीट, पुलिस की पहल से हुई शादी

मुंगेर के पीड़ पहाड़ गांव में जयमाला के बाद वर-वधू पक्ष में जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे चलने से वर पक्ष के तीन लोग घायल हुए। पुलिस की मध्यस्थता से बाद में शादी कराई गई।

Bihar
शादी समारोह में जमकर मारपीट
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: बिहार के मुंगेर जिले में एक शादी समारोह अचानक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। वर और वधू पक्ष के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और मामला लाठी-डंडे तक पहुंच गया। घटना में वर पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। यह पूरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पीड़ पहाड़ गांव की है, जहां रामानंद मंडल की बेटी की शादी लखीसराय जिले के खावा चाय टोला निवासी दुखिद्द महतो के बेटे से तय हुई थी।


जानकारी के अनुसार, जब बारात दरवाजे पर पहुंची और जयमाला का कार्यक्रम संपन्न हुआ, उसी दौरान वर और वधू पक्ष के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। इस झड़प में वर पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। घायलों को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद नाराज वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया।


हालांकि, डायल 112 की पुलिस टीम ने दोनों पक्षों के साथ बातचीत कर मामले को सुलझाया और स्थिति को शांत कराया। काफी मान-मनौव्वल के बाद अंततः शादी की रस्में पूरी कराई गईं। वर पक्ष के विद्यानंद महतो ने बताया कि जयमाला के बाद वधू पक्ष की ओर से उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें तीन लोग घायल हुए। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप कर विवाह सम्पन्न कराया।