ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar Transfer Posting: बिहार प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट....

बिहार सरकार ने प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार कई जिलों में पदस्थापन में बदलाव हुआ है। जानें किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी।

बिहार ट्रांसफर पोस्टिंग 2025, प्रशासनिक सेवा तबादला, चित्रगुप्त कुमार, दीपिका कश्यप, संजय कुमार, बिहार प्रशासनिक फेरबदल, भूमि सुधार पदाधिकारी बिहार, Bihar Administrative Transfer List
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Transfer Posting: बिहार प्रशासनिक सेवा के नौ अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग किया गया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है. सारण के बंदोबस्त पदाधिकारी चित्रगुप्त कुमार को विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है.

राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम के निदेशक संजय कुमार जो मुजफ्फरपुर में पदस्थापित थे, उन्हें मुजफ्फरपुर में ही अपर समाहर्ता विभागीय जांच बनाया गया है.  वैशाली के वरीय उप समाहर्ता दीपिका कश्यप को हाजीपुर सदर का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है. गोपालगंज के वरीय उप समाहर्ता शिवम गुप्ता को बेतिया सदर का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है. जबकि पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे ओमप्रकाश को जिला भू अर्जन पदाधिकारी सारण के पद पर पदस्थापित किया गया है. शिव कुमार पंडित को अपर समाहर्ता विभागीय जांच सारण बनाया गया है.

वरीय उप समाहर्ता बक्सर सौरभ आलोक को जिला पंचायती राज पदाधिकारी पश्चिम चंपारण, नालंदा के वरीय उपसमाहर्ता प्रणव कुमार को दाउदनगर का भूमि सुधार उपसमाहर्ता बनाया गया है. वहीं गन्ना उद्योग विभाग में संयुक्त सचिव श्री प्रकाश को विशेष कार्य पदाधिकारी निर्वाचन विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता