किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
01-May-2022 02:04 PM
BEGUSARAI: बेगूसराय की परिहारा ओपी पुलिस ने उप मुखिया की गाड़ी से 19 लाख रुपये बरामद किया है। वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने इतनी बड़ी रकम को बरामद किया है। जिस कार से यह रकम मिली उसमें सवार युवक को हिरासत में लिया गया है।
युवक से जब पूछताछ की गयी तब पता चला कि सावंत पंचायत का वह उप मुखिया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतने सारे पैसे उसके पास आए कहां से और इसे लेकर वह जा कहां रहा था। हिरासत में लिये गये युवक की पहचान छौड़ाही थाना क्षेत्र के बखरा निवासी मोती राय के बेटे मनोज राय के रूप में हुई है।
डीएसपी चंदन कुमार ने बताया कि परिहारा ओपी क्षेत्र के परिहारा बाजार के पास पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। तभी बखरी बाजार की ओर से आ रही एक ऑल्टो कार को पुलिस ने जब रोका और उसकी जांच की गई तो कार की डिक्की से भारी मात्रा में कैश देख पुलिस भी हैरान रह गयी।
जब्त रकम को थाना लाया गया जहां नोटों की गिनती की गई। हिरासत में लिए गये उप मुखिया ने बताया कि यह कैश उसी का है जिसे वह जमीन खरीदने के लिए ले जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने इसकी सूचना आयकर विभाग को दी।