ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / योगी सरकार सबसे पहले लागू करेगी CAA, केंद्र से मिलने वाली डिटेल्स का...

योगी सरकार सबसे पहले लागू करेगी CAA, केंद्र से मिलने वाली डिटेल्स का है इंतजार

12-Jan-2020 08:49 AM

LUCKNOW : CAA यानि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में भले ही बवाल मचा हो लेकिन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इस सबसे पहले लागू करने का फैसला किया है। योगी सरकार CAA पर केंद्र सरकार के नोटिफिकेशन और उसके डिटेल्स का इंतजार कर रही है। केंद्र सरकार की तरफ से डिटेल्स जारी होने के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार इसे लागू कर देगी। 

योगी सरकार में मंत्री और सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि हमारी सरकार देश में सबसे पहले CAA को लागू करना चाहती है। केंद्र सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इसका डिटेल्स मिलते ही हम राज्य में इसे लागू कर देंगे। योगी सरकार ने CAA को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए शरणार्थियों को चिन्हित करने का काम भी शुरू कर दिया है। 

बताया जा रहा है कि योगी सरकार ने सभी जिलों के डीएम को यह निर्देश दिया है कि साल 2014 के पहले से रह रहे लोगों को सूचीबद्ध किया जाए। जिलाधिकारियों को शरणार्थियों की पहचान सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। हालांकि सरकार की तरफ से इस संबंध में कोई लिखित आदेश अब तक जारी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि कई जिलों के डीएम ने इसका ब्योरा भी राज्य सरकार को भेज दिया है। एक अनुमान के मुताबिक लगभग 40 सज्जाद शरणार्थियों की डिटेल योगी सरकार ने अब तक जुटा ली है। इन सभी को CAA के तहत नागरिकता दी जानी है।