ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / भीषण हादसा : ट्रक से टक्कराने के बाद जयपुर जा रही...

भीषण हादसा : ट्रक से टक्कराने के बाद जयपुर जा रही बस में लगी भीषण आग, 20 की मौत, 21 घायल

11-Jan-2020 07:08 AM

DESK : कन्नौज में शुक्रवार की रात हुए भीषण सड़क हादसे में 20 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं 21 लोग घायल हो गए. हादसा जीटी रोड हाइवे की है, जहां डबल डेकर बस और ट्रक में टक्कर के बाद बस में भीषण आग लग गई.

बताया जा रहा है कि बस कन्नौज के गुरसहायगंज से जयपुर जा रही थी. तभी जीटी रोड हाइवे पर सामने से आ रही ट्रक ने बस में टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही बस में आग लग गई. आग इतनी भयानक थी  कि बस में सवार यात्री भाग न सके. 

कन्नौज के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि बस में करीब 43 लोग सवार थे. हादसे में 21 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग पर काबू पा लिया गया है. उन्होंने बताया कि बचाव कार्य जारी है. जिलाधिकारी ने कहा कि बस फर्रुखाबाद की थी. 26 यात्री गुरसहायगंज और 17 यात्री छिबरामऊ से सवार हुए थे.