मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
12-Jul-2021 09:18 AM
PATNA : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अलकायदा के दो आतंकवादियों की गिरफ्तारी के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों और रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट जारी कर दिया है. बिहार पुलिस की विशेष शाखा और सीआईडी ने बताया कि सभी संवेदनशील और राज्य सीमा क्षेत्र के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. सूबे के सभी जिलों और रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट जारी किया है.
गौरतलब हो कि यूपी में लखनऊ के काकोरी से पुलिस ने अलकायदा के दो आतंकियों को पकड़ा गया है. ये आतंकवादी स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे. इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल पूरी घटना की जांच के लिये लखनऊ रवाना होने वाली है. आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद पड़ोसी राज्यों में भी अनहोनी की आशंका है. इसलिए बिहार में अलर्ट जारी किया गया है और सभी जिलों और रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ संवेदनशील और राज्य सीमा क्षेत्र के अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया है.
यूपी एटीएस की टीम ने जिन दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है. उनकी पहचान अलकायदा समर्थित अंसार गजवातुल हिन्द से जुड़े मिनहाज अहमद और मसीरुद्दीन उर्फ मुशीर के रूप में की गई है. दोनों के कब्जे से आधुनिक असलहे और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है. एक के घर से तैयार कुकर बम और दूसरे के घर से अर्द्धनिर्मित कुकर बम भी मिले हैं.मिनहाज अहमद पुत्र सिराज अहमद लखनऊ के दुबग्गा इलाके में रिंग रोड पर स्थित जेहटा बरावन कला का रहने वाला है जबकि मसीरुद्दीन उर्फ मुशीर पुत्र अमीनुद्दीन लखनऊ में सीतापुर रोड स्थित मोहिबुल्लापुर का निवासी है.
बता दें कि गिरफ्तार आतंकवादियों को दिल्ली पुलिस की एक टीम अगले दो दिन में लखनऊ जाएगी. गौरतलब है कि बिहार में भी दरभंगा के रेलवे स्टेशन पर विस्फोट की घटना भी हुई थी. जिसमे चार आतंकवादी को पकड़ा गया था. इसके अलावा बांका, किशनगंज, अररिया में भी बम धमाके की छिटपुट घटनाएं लगातार हुई थीं.