कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
22-Jun-2020 09:39 AM
KANPUR : उत्तर प्रदेश में बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड जैसा एक मामला सामने आया है. यूपी के कानपुर जिले में बालिका संरक्षण गृह में रहने वाली 57 लड़कियों में से 7 गर्भवती पाई गई हैं. इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद अब विपक्ष ने योगीराज पर सवाल खड़े कर दिए हैं. खास बात यह है कि इनमें से एक लड़की एचआईवी से पीड़ित बताई जा रही है.
दरअसल कानपुर के स्वरूप नगर स्थित शेल्टर होम में 57 लड़कियों को रखा गया है, इनमें से 7 लड़कियां गर्भवती पाई गई है. कानपुर के जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया है कि शेल्टर होम में कोरोना का संक्रमण फैलने के बाद जांच के दौरान यह बात सामने आई है. हालांकि उनका कहना है कि शेल्टर होम में जाने से पहले ही कई लड़कियां गर्भवती थी. शेल्टर होम की 5 लड़कियां कोरोना पॉजिटिव पाई गई है.
शेल्टर होम की लड़कियों को गर्भवती पाए जाने के बाद जिला प्रशासन अब उनका पूरा ब्योरा सामने लाने में जुट गया है. प्रशासन का कहना है कि शेल्टर होम में जाने से पहले ही लड़कियां गर्भवती थी और इस संबंध में जल्द ही दस्तावेज जारी किए जाएंगे. हालांकि इस मामले को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहां है कि इस तरह के संस्थानों में जांच के नाम पर सब कुछ एक दबा दिया जाता है. प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए योगी सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि मुजफ्फरपुर के बालिका गृह का पूरा किस्सा देश के सामने है. यूपी में भी देवरिया से ऐसा ही मामला सामने आ चुका है ऐसे में एक बार फिर से यूपी के अंदर इस तरह की घटना का सामने आना बताता है कि यहां सब कुछ दबा दिया जाता है. प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया है कि सरकारी बाल संरक्षण गृहों में बहुत ही अमानवीय घटनाएं हो रही हैं.