BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल
16-Dec-2019 03:12 PM
DELHI: उन्नाव गैंगरेप और अपहरण मामले में आज तीस हजारी कोर्ट का फैसला आ गया है. बीजेपी के निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को कोर्ट ने पॉक्सो एक्ट में दोषी करार दिया है. सेंगर के सहयोगी शशि को भी कोर्ट ने दोषी माना है. सेंगर के सजा पर बहस 19 दिसंबर को होगी. बताया जा रहा है कि उस दिन ही सजा सुनाई जा सकती है.
2017 में गैंगरेप का आरोप
पुलिस के अनुसार सेंगर और उसके साथियों ने 2017 में नाबालिग लड़की को अगवा कर गैंगरेप किया था. घटना के करीब ढाई साल बाद तीस हजारी कोर्ट में 10 दिसंबर को सुनवाई पूरी करने के बाद फैसले को सुरक्षित रखा था. इस दौरान हुए घटनाक्रमों के चलते पीड़ित एम्स में भर्ती है. पीड़िता के पिता-चाची-मौसी की मौत हो चुकी है, जबकि चाचा जेल में बंद हैं. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केस लखनऊ से दिल्ली कोर्ट ट्रांसफर हुआ था. इस केस की पांच 5 अगस्त से रोज बंद कमरे में सुनवाई हो रही थी. पीड़ित का बयान दर्ज करने के लिए एम्स में स्पेशल कोर्ट भी बनाया गया था. पीड़िता के परिजन यह बार-बार कह रहे थे कि सेंगर अपने लोगों से साजिश के तहत पीड़िता के परिजन और रिश्तेदारों की हत्या हादसा बताकर करा रहे हैं. पीड़िता के मां ने भी कहा था कि सेंगर ने मेरे पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया है.
शशि सिंह पीड़िता को ले गई थी सेंगर के पास
कुदलीप के सहयोगी शशि ने पीड़िता को लेकर सेंगर के पास गई थी. इस केस में कोर्ट ने कुलदीप सेंगर पर आपराधिक षड्यंत्र, अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोप तय किए थे. फिलहाल, वह तिहाड़ जेल में बंद हैं। बाद में फजीहत के बाद भाजपा ने सेंगर को निष्कासित कर दिया था. बता दें कि इस कांड के बाद यूपी समेत पूरे देश में गुस्सा था. लोग सेंगर को कठोर दंड देने की मांग कर रहे थे.