दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
07-Dec-2019 09:13 AM
DELHI: हैदराबाद गैंगरेप और मर्डर केस के बाद से देश भर में बवाल मच गया था. सड़क से लेकर संसद तक हंगामा और प्रदर्शन चल रहा था. सवाल बेटियों की सुरक्षा से जुड़ा था. हैदराबाद कांड की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि उन्नाव कांड ने एक बार फिर से ये सवाल खड़ा कर दिया कि आखिर कब तक देश की बेटियां हैवानों की हैवानियत का शिकार होती रहेंगीं.
उन्नाव में गैंगरेप के बाद जलाई गई पीड़िता ने शुक्रवार की रात को दम तोड़ दिया. पीड़िता के पिता अब बेटी के लिए इंसाफ की गुहार लगा रहा है. पीड़िता के पिता ने यूपी की योगी सरकार से मांग की है कि उनकी बेटी के गुनहगारों को भी हैदराबाद के आरोपियों की तरह सजा मिले. पीड़िता के पिता ने कहा कि बेटी के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए या उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर मारा जाए. उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि, जिस तरह हैदराबाद कांड के आरोपियों को मारा गया ऐसे ही हमारी बेटी के दरिंदों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा जाना चाहिए या फिर फांसी दी जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि आरोपियों को सजा मिलने के बाद बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी.
आपको बता दें कि गुरुवार को उन्नाव के पास स्थित सिंदुपुर गांव में पांच लोगों ने रेप पीड़िता को जिंदा जला दिया. चश्मदीदों के मुताबिक जलने के बाद पीड़िता करीब 1 किमी दूर तक चलकर गई और खुद पुलिस से मदद की गुहार लगाई. 90 फीसदी जली हालत में लड़की को उन्नाव से लखनऊ रेफर कर दिया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए गुरुवार देर रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया. जहां उसकी हालत गंभीर थी और वेंटिलेटर पर रखा गया था. शुक्रवार की रात उसने दम तोड़ दिया. वहीं इस मामले में पुलिस ने बताया कि पीड़िता को जलाने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इनमें से 2 ने पिछले साल पीड़ित के साथ रेप किया था. उस वक्त उनमें से एक को गिरफ्तार किया गया था जो हाल ही में जमानत पर बाहर आया था.