दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
05-Jul-2021 08:04 AM
PATNA: बिहार में UNLOCK-4 पर आज फैसला होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को होने वाली उच्चस्तरीय बैठक मेंं मंत्री और पदाधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा।
राज्य में चले रहा अनलॉक-3 छह जुलाई तक प्रभावी है। अनलॉक-4 सात जुलाई से प्रभावी होगा। जिसमें उच्च शिक्षण संस्थानों को खोलने की अनुमति के साथ कुछ अन्य छूट मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि राज्य में अनलॉक के दौरान कोरोना संक्रमण में निरंतर गिरावट आई है लेकिन अब भी राज्य में 100 से अधिक नए मामले रोजाना सामने आ रहे हैं।
विभिन्न जिलों से भी आए सुझाव की यदि बात करे तो फिलहाल पूरी तरह से पाबंदियों को हटाया जाना सही नहीं होगा। रविवार को पटना में 20 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि दो संक्रमितों की मौत हो गयी है। एक की मौत पटना एम्स में और दूसरे की मौत एनएमसीएच में हुई है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 146489 हो गयी है। एक्टिव संक्रमितों की संख्या 239 है। रविवार को मिले 20 संक्रमितों में 16 शहरी क्षेत्र के हैं जबकि 4 ग्रामीण इलाकों के हैं।
वही पूरे राज्य की यदि बात की जाए तो 104 दिनों के बाद 109 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 8 जिलों में एक भी नए मरीज की पहचान नहीं हुई है। बांका, भोजपुर, गोपालगंज, मुंगेर, रोहतास, सहरसा, जमुई और जहानाबाद इनमें शामिल है। जहानाबाद और जमुई में एक दिन पूर्व भी नए कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिले थे। जबकि अन्य जिलों में संक्रमित मरीजों की पहचान की गयी थी।