ब्रेकिंग न्यूज़

Pappu Yadav : ईसीजी से अल्ट्रासाउंड तक: सांसद पप्पू यादव की जांच रिपोर्ट में क्या आया, डॉक्टरों ने बताया NEET student murder : NEET छात्रा कांड के बाद महिला छात्रावास में सुरक्षा कड़ी, सभी हॉस्टलों में CCTV और सख्त नियम लागू Bihar weather : बिहार मौसम अपडेट: गोपालगंज सबसे गर्म, सीवान सबसे ठंडा, कोहरे और ठंड का मिला-जुला असर NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी

UNGA में बोले पीएम मोदी, चाय बेचने वाले का बेटा आज चौथी बार संयुक्त राष्ट्र को संबोधित कर रहा है

UNGA में बोले पीएम मोदी, चाय बेचने वाले का बेटा आज चौथी बार संयुक्त राष्ट्र को संबोधित कर रहा है

25-Sep-2021 08:38 PM

DESK: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि चाय बेचने वाले का बेटा आज चौथी बार संयुक्त राष्ट्र को संबोधित कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में ही कोरोना महामारी का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कोरोना की वजह से जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी।  


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा ने कहा कि यूएन की विश्वसनीयता बनाये रखने के लिए महत्वपूर्ण बदलाव का समय आ गया है। हजारों साल पुरानी लोकतांत्रिक व्यवस्था वाले देश भारत में चाय बेचने वाले के बेटे ने प्रधानमंत्री और गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 20 साल तक देश की सेवा की है।  


पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं उस देश का प्रधानमंत्री हूं जिसे मदर ऑफ डेमोक्रेसी कहा जाता है। लोकतंत्र की हमारी हजारों साल की परंपरा रही है। 15 अगस्त 2021 को भारत ने अपनी आजादी के 75वें साल में प्रवेश किया। हमारी विविधता, हमारे सशक्त लोकतंत्र की पहचान हैं। 


एक ऐसा देश, जिसमें दर्जनों भाषाएं हैं। सैकड़ों बोलियां और अलग-अलग रहन-सहन, खान-पान हैं। ये लोकतंत्र की ही निशानी है। स्टेशन पर चाय बेचने वाले का बेटा आज चौथी बार संयुक्त राष्ट्र को संबोधित कर रहा है। पीएम मोदी ने संयुक्‍त राष्‍ट्र महसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी विविधता, हमारे सशक्त लोकतंत्र की पहचान है। एक ऐसा देश जिसमें दर्जनों भाषाएं हैं, सैकड़ों बोलियां हैं, अलग-अलग रहन सहन, खान-पान है। ये वाइब्रेंट डेमोक्रेसी का उदाहरण है। 


पीएम मोदी ने कहा कि मैं उस देश का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं जिसे मदर ऑफ डेमोक्रेसी का गौरव हासिल है। यह भारत के लोकतंत्र की ताकत है कि एक छोटा बच्चा जो कभी एक रेलवे स्टेशन के टी स्टॉल पर अपने पिता की मदद करता था, वह आज चौथी बार भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर यूएनजीए को संबोधित कर रहा है।