ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

उगते सूर्य को अर्घ्य देने छठ घाट पहुंचे तेजस्वी यादव, व्रतियों का बढ़ाया उत्साह

31-Oct-2022 07:45 AM

PATNA : लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का आज चौथा और आखिरी दिन है। इस मौके पर व्रतियों का उत्साह बढ़ाने के लिए बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव छठ घाट पर पहुंचे और उन्होंने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान भास्कर की आराधना की। तेजस्वी यादव ने अर्घ्य देने की कुछ तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। 




तेजस्वी यादव ने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से लिखा है, सूर्योपासना, सदाचार, समता, प्रेम, आस्था, श्रद्धा, भक्ति, प्रकृति और लोक आस्था के महापर्व छठ के चौथे दिन आज उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण करने के साथ पर्व का समापन हुआ। आप सबों को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं। छठ मैया की कृपा सभी पर बनी रहे। जय हो छठी मईया।




आपको बता दें, आज यानी 31 अक्टूबर 2022 को सुबह अरुणोदय बेला में उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने छठ का पारण किया। इस बार का छठ पूजा इस लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण रहा क्योंकि इस बार पूरे दो साल बाद लोगों ने बिना किसी पाबंदी के छठ पूजा मनाया। पिछले दो सालों से व्रती न तो छठ घाट पर जा रहे थे और न ही वे प्रसाद वितरण कर पा रहे थे। लेकिन इस बार उनके बीच छठ पूजा की धूम देखने को मिली। आपको बता दें, इस पावन पर्व पर महिलाएं कठिन व्रत रखते हुए सायंकाल में नदी तालाब या जल से भरे स्थान में खड़े होकर अस्ताचल गामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देती है और दीप जलाकर रात्रि जागरण करते हुए गीत, कथा के माध्यम से भगवान सूर्य नारायण की महिमा का बखान करती है।