अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
24-Nov-2022 09:23 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार में एक तरफ जहां उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ मंत्री तेजस्वी यादव मिशन-60 के तहत राज्य के सदर अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं को सुदृढ़ करने में जुटे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनके ही सरकार के डॉक्टर अपने केबिन से गायब नजर आ रहे हैं। आलम यह है कि यदि उनसे अधिक जोर जबरदस्ती किया जाता है तो वो मरीज को बिना हाथ लगाए सीधा रफेर कर देते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के बेगुसराय जिले से निकल कर सामने आ रहा है। जहां मरीजों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में इधर- उधर भटकना पड़ रहा है। लेकिन, इसके बाबजूद कोई सुनने वाला नहीं है।
दरअसल, बेगूसराय में बिहार का नंबर वन सदर अस्पताल है, लेकिन यहां मरीजों को बिना उचित इलाज के ही रेफर कर दिया जा रहा है। इतना ही नहीं मरीजों को डॉक्टरों द्वारा सही से इलाज के बदले पुर्जा देखकर ही रेफर करने का आरोप मरीज के परिजनों द्वारा लगाया जा रहा है। आलम यह है कि, ओपीडी या विभाग से डॉक्टर का गायब रहना तो आम बात हो गया है। इस अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी में भी डाक्टर सदर अस्पताल से गायब दिख रहे हैं।
बता दें कि, खगड़िया जिले की रहने वाली मोहम्मद इरशाद की पत्नी 7 माह की गर्भवती मरियम खातून अपने नानी घर शोकहारा में रहती थी और सदर अस्पताल में ब्लड की कमी की शिकायत पर इलाज कराने पहुंची थी। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के कई दरवाजे का चक्कर लगाने के बावजूद डॉक्टरों के सही से नहीं देखा गया और पूर्जा देखकर रेफर कर दिया गया। जबकि लोगों ने कहा था की सभी सुविधा उपलब्ध है, मशीन लगी हुई है इसलिए वो लोग इलाज कराने पहुंचे थे। लेकिन, सदर अस्पताल में उसे बिना देखे ही रेफर कर दिया गया।
जिसके बाद इस मामले में जब सिविल सर्जन से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि,24 घंटा इमरजेंसी सेवा है तभी तो परिजनों को डॉक्टर के द्वारा देखा गया और पटना रेफर किया गया। सिविल सर्जन ने कहा कि बेगूसराय में मरीज की मौत होने से अच्छा है कि उसे पटना रेफर कर दिया गया है। इलाज में कोई लापरवाही नहीं हुई है।
अब इसके बाद यह सवाल उठ रहा है कि, बिहार का नंबर वन अस्पताल होने के बावजूद मरीज के परिजनों का जो आरोप है यदि वह सही है तो फिर स्वास्थ मंत्री द्वारा जो कार्य किया जा रहा है क्या उसकी जानकारी इस अस्पताल के लोगों को नहीं हैं, या फिर वो लोग काम ही नहीं करना पसंद करते हैं। आखिकार, पूर्जा देखकर सिर्फ मरीज को रेफर किया जाना स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठा रही है।