मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
11-May-2023 05:31 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: विपक्षी एकता को धार देने महाराष्ट्र पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार से भी मिले। इस सियासी मुलाकात में सीएम नीतीश के साथ साथ बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विपक्षी एकजुटता को लेकर चर्चा हुई।
शरद पवार से मुलाकात के बाद सीएम नीतीश ने कहा कि बीजेपी जो कर रही है वह कहीं से भी देशहित में नहीं है, इसलिए हम चाहते हैं कि बीजेपी के खिलाफ सभी विपक्षी दल एकजुट हों। नीतीश ने दावा किया कि महाराष्ट्र दौरे के दौरान सभी दलों से बातचीत हुई है और विपक्ष को एकजुट करने पर सबकी सहमति हो रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही साथ बैठकर निर्णय ले लिया जाएगा और अब सब कुछ देशहित में होने जा रहा है।
इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा था कि हम चाहते हैं ज्यादा से ज्यादा पार्टियां एकजुट हों, केंद्र कोई काम नहीं कर रही है। साथ मिलकर हम देश को आगे लेकर जाएंगे। ये लोग देश का इतिहास मिटा रहे हैं। केंद्र को देश से कोई मतलब नहीं है। अपने तरीके से सब चीजों को बदल रहे हैं। हम सभी पार्टियों के साथ जल्द ही बैठक करेंगे। नीतीश कुमार से साफ शब्दों में कहा कि उन्हें पीएम नहीं बनना है और जो भी पीएम बनेंगे उनको सपोर्ट करेंगे।
बता दें कि एनडीए से अगल होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देशभर के विपक्षी दलों को बीजेपी के खिलाफ एकजुट करने की मुहिम में जुटे हैं। अपने इसी मुहिम के तहत गुरुवार को सीएम महाराष्ट्र पहुंचे और वहां पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की। इससे पहले मंगलवार को सीएम नीतीश ने ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से मुलाकात की थी। इसके बाद सीएम रांची पहुंचे थे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विपक्षी एकजुटता को लेकर बातचीत की थी।