BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान
21-Dec-2024 02:58 PM
By First Bihar
SAMSTIPUR : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ ख़त्म सा होता दिख रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं अपराधी बेख़ौफ़ होकर अपनी आपराधिक मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला समस्तीपुर से निकल कर सामने आया है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर दो युवक की हत्या कर दी है।
जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना इलाके के मुक्तापुर गांव में बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर दो युवकों की हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। लोग समझ ही नहीं पाए की अचानक इस घटना के पीछे की वजह क्या रही और कैसे युवक को गोली मर दी गई। हालांकि, घटना के तुरंत बाद मामले की जानकारी नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है।
बताया जा रहा है कि, इस घटना को अंजाम देने के अपराधी एक बाइक पर सवार होकर 3 लोग के साथ आए थे। यह लोग अचानक से गांव में आए और गोलीबारी कर हत्या की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। उनके पास बंदूक होने की वजह से किसी ने इनका पीछा करना भी उचित नहीं समझा और यह लोग अपना भी छुपाकर घटना को अंजाम देने आए थे।
इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस के साथ- साथ समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक और एफएसएल की टीम भी पहुंची है। इस घटना में मृतक की पहचान नगर थाना छेत्र के गुदरी के विजय कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह मामला भूमि विवाद का बताया जा रहा है।