ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क

Home / news / बैन के बाद भी कैसे चल रहा था गिलानी का इंटरनेट? BSNL के...

बैन के बाद भी कैसे चल रहा था गिलानी का इंटरनेट? BSNL के दो अधिकारी सस्पेंड

19-Aug-2019 01:41 PM

By 13

DESK: जम्मू-कश्मीर में धारा 144 लगने के बाद राज्य में इंटरनेट सेवाओं को बैन कर दिया गया था. इंटरनेट बैन करने के बाद भी अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी ने ट्वीट किया. जिसके बाद इस पर एक्शन लेते हुए BSNL के दो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है. इंटरनेट सेवा पर रोक के बावजूद गिलानी को इंटरनेट एक्सेस कैसे मिला ये बड़ा सवाल है. जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाए जाने के मद्देनजर सरकार ने एहतियात के तौर पर घाटी में इंटरनेट और फोन सेवा बंद कर दी थी. इंटरनेट सेवाओं पर 4 अगस्त से रोक लगाई गई थी. लेकिन अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के पास 8 दिनों तक लैंडलाइन और इंटरनेट सेवा चालू थी. सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों को ये भी पता नहीं चल सका कि गिलानी कश्मीर में इंटरनेट एक्सेस कर रहे हैं या नहीं, जबकि उन्होंने अपने अकाउंट से ट्वीट किया था. इस मामले में जांच की गई, जिसके बाद BSNL के दो अधिकारियों पर एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया.